फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Oman ready to host T20 World Cup matches if given a chance

टी-20 विश्व कप : ...तो क्या भारत में नहीं होगा आयोजन! मेजबानी के लिए ओमान तैयार

Fri, 04 Jun 2021 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Jun 2021 04:53 PM IST
सार

  • ओमान टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार
  • टी-20 विश्व कप इस साल अक्तूबर-नवंबर में होना है
  • आईसीसी ने बीसीसीआई को दिया है 28 जून तक समय

विज्ञापन
Oman ready to host T20 World Cup matches if given a chance
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कोरोना महामारी को देखते हुए टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल भारत में होगा या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। इस बीच खबर है कि ओमान टी-20 विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार है। बता दें कि टी-20 विश्व कप इस साल अक्तूबर-नवंबर में होना है। अगर टी-20 विश्व कप को भारत से शिफ्ट किया जाता है तो आईसीसी और बीसीसीआई दोनों मस्कट को एक अतिरिक्त स्थान के रूप में देख रहा है। ऐसे में ओमान ने साफ तौर पर कहा है कि अगर उसे यह अवसर दिया गया तो वह टी-20 विश्व कप की मेजबानी के तैयार है। ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खिमजी ने शुक्रवार को 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया, 'बीसीसीआई और आईसीसी को इस मुद्दे पर पहले फैसला लेने की जरूरत है। हमें इसके लिए संभावित स्थल बनकर खुशी होगी।'

विज्ञापन


टी-20 विश्व को भारत में आयोजित किया जा सकता है या इसे संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित करना होगा, इस पर फैसला इस महीने के अंत में आएगा, क्योंकि आईसीसी ने बीसीसीआई को मेजबानी के फैसले पर विचार करने के लिए 28 जून तक का समय दिया है। वहीं, ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खिमजी ने दावा किया कि ओमान के पास टी-20 विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए बुनियादी ढांचा है। हाल ही में उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए खिमजी ने कहा, 'हमारी सुविधाओं को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच, वन-डे मैचों के आयोजन के लिए आईसीसी की मंजूरी है और हमें इस साल टेस्ट मैचों की मेजबानी के लिए आईसीसी की हरी झंडी भी मिली है।' सूत्रों के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि अगर टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित किया जाता है तो ओमान टी-20 विश्व कप क्वालीफायर का मंचन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed