फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Olly Stone recalled to the England side for the first time in three years as the replacement for Mark Wood

ENG vs SL: इंग्लैंड ने मार्क वुड की जगह इस तेज गेंदबाज को दूसरे टेस्ट में दी जगह, तीन साल बाद होगी वापसी

Tue, 27 Aug 2024 07:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Aug 2024 07:45 PM IST
सार

इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स स्टेडियम पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
Olly Stone recalled to the England side for the first time in three years as the replacement for Mark Wood
मार्क वुड - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के लिए चोटिल मार्क वुड की जगह तेज गेंदबाज ओली स्टोन को टीम में जगह दी है। यह जून 2021 के बाद स्टोन का पहला टेस्ट होगा। इंग्लैंड ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से लॉर्ड्स स्टेडियम पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन

स्टोक्स भी नहीं है इस सीरीज के लिए उपलब्ध
वुड पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिस कारण शेष सीरीज से उन्हें बाहर होना पड़ा था। स्टोन भी चोट से वापसी कर रहे हैं। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स भी उपलब्ध नहीं है क्योंकि वह द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे। स्टोन को उम्मीद है कि वह वुड की लय को बरकरार रख सकेंगे। उन्होंने कहा, वुड जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे थे वह काफी प्रभावित करने वाला है। उम्मीद करता हूं कि मैं भी मैदान पर उनकी गति को छू सकूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड टीम : ओली पोप (कप्तान), बेन डकेट, डैन लारेंस, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पोट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed