फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Off-spinner Shoaib Bashir recalls dismissing Mohammed Siraj in Lord's test during IND-ENG series

IND vs ENG: 'सिराज को आउट करने का पल हमेशा याद रहेगा', शोएब बशीर ने लॉर्ड्स टेस्ट की जीत को किया याद

Mon, 18 Aug 2025 04:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

भारत रवींद्र जडेजा की शानदार पारी से जीत की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन बशीर ने सिराज को आउट कर भारतीय टीम की पारी ऑलऑउट कर दी थी जिससे भारत मुकाबला हार गया था।

विज्ञापन
Off-spinner Shoaib Bashir recalls dismissing Mohammed Siraj in Lord's test during IND-ENG series
शोएब बशीर - फोटो : @englandcricket-X

विस्तार

इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद सिराज को आउट करने का जिक्र किया है। दरअसल, बशीर ने सिराज को बोल्ड कर इंग्लैंड को यादगार जीत दिलाई थी। भारत रवींद्र जडेजा की शानदार पारी से जीत की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन बशीर ने सिराज को आउट कर भारतीय टीम की पारी ऑलऑउट कर दी थी जिससे भारत मुकाबला हार गया था। बशीर ने इसका श्रेय अपने पूर्व साथी मोईन अली को दिया। 
विज्ञापन


बशीर ने कहा, मैं पहली बार मोईन अली से एजबेस्टन में मिला था और हमने खूब बातें कीं। मोईन ने मुझे कैरम बॉल फेंकने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनका यह कहना कि खुद पर भरोसा रखो मेरे लिए बहुत मायने रखता था। मैंने पिछले कुछ समय से कैरम बॉल पर काम किया। मैं इस गेंद का लगातार अभ्यास कर रहा था। मैंने सिराज को इसी गेंद पर आउट किया, एक बहुत ही धीमी गेंद पर जिसकी गति लगभग 43 से 44 मील प्रति घंटा थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सिराज को दूसरी पारी में आउट करने का पल मुझे हमेशा याद रहेगा क्योंकि भारत तब जीत की तरफ बढ़ रहा था। हम मौके बना रहे थे लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पा रहे थे। मुझे खुशी है कि कप्तान ने मुझ पर भरोसा दिखाया और मैं उनके भरोसे पर खरा उतरा।' भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। भारत भले ही लॉर्ड्स टेस्ट में जीत दर्ज नहीं कर सका था, लेकिन उसने चौथा टेस्ट ड्रॉ कराया और ओवल में खेले गए पांचवें मैच में जीत दर्ज कर सीरीज बराबर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed