फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Off Spinner Ravichandran Ashwin slam half century against Bangladesh in First test father present in stands

IND vs BAN: अश्विन ने टेस्ट में जड़ा अपना दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे पिता

Thu, 19 Sep 2024 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 19 Sep 2024 04:01 PM IST
सार

चेन्नई अश्विन का घरेलू मैदान है और उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर शानदार पारी खेल टीम को मुश्किल से उबारा। इस दौरान मैदान पर उनके पिता भी मौजूद रहे जिन्होंने अपने बेटे की पारी का आनंद उठाया।

विज्ञापन
Off Spinner Ravichandran Ashwin slam half century against Bangladesh in First test father present in stands
रविचंद्रन अश्विन और उनके पिता - फोटो : BCCI/X

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़ा। अश्विन ने इस दौरान रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। अश्विन ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 58 गेंदों पर पचासा पूरा किया जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। 
विज्ञापन

घरेलू मैदान पर पिता के सामने खेली शानदार पारी
चेन्नई अश्विन का घरेलू मैदान है और उन्होंने अपने होम ग्राउंड पर शानदार पारी खेल टीम को मुश्किल से उबारा। इस दौरान मैदान पर उनके पिता भी मौजूद रहे जिन्होंने अपने बेटे की पारी का आनंद उठाया। अश्विन ने जैसे ही अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक पूरा किया प्रसारक ने उनकी पिता की ओर कैमरा मोड़ा। अश्विन के करियर का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने 2012 में सिडनी में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों पर पचासा जड़ा था जो उनका लाल गेंद के प्रारूप में सबसे तेज अर्धशतक है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में अश्विन का सबसे तेज अर्धशतक
गेंद बनाम स्थान वर्ष
56 ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2012
58 बांग्लादेश चेन्नई 2024
59 वेस्टइंडीज मुंबई 2011
64 इंग्लैंड चेन्नई 2021
67 इंग्लैंड मुंबई 2012
विज्ञापन

अश्विन-जडेजा की कमाल की साझेदारी
अश्विन और जडेजा ने गिरते विकेटों के बीच भारत की पारी को संभाले रखा और टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। भारत ने 144 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन अश्विन और जडेजा ने शानदार पारियां खेल टीम को मुश्किल से उबारा। अश्विन के बाद जडेजा ने भी अर्धशतक पूरा किया जो उनके टेस्ट करियर का 21वां पचासा है। दोनों बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को खासा परेशान किया है और क्रीज पर टिके हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed