{"_id":"65057cdbe73df9612f0a5fc9","slug":"odi-world-cup-2023-suresh-raina-fires-world-cup-warning-to-team-india-opposition-teams-2023-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ODI World Cup: 'कोई भी आए, देख लेंगे...' 2011 विश्व कप जीत चुके इस भारतीय स्टार ने विपक्षी टीमों को दी चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI World Cup: 'कोई भी आए, देख लेंगे...' 2011 विश्व कप जीत चुके इस भारतीय स्टार ने विपक्षी टीमों को दी चेतावनी
Sat, 16 Sep 2023 03:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 16 Sep 2023 03:31 PM IST
सार
रैना को लगता है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव घरेलू सरजमीं पर टूर्नामेंट के दौरान भारत के ट्रंप कार्ड हो सकते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना को भरोसा है कि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अगले महीने घरेलू सरजमीं पर होने वाले वनडे विश्व कप में जरूर चैंपियन बनेगी। विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रैना ने कहा कि अगर भारत फाइनल में जगह बनाता है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किसके खिलाफ खेलेंगे। भारत ने इंग्लैंड में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है और इस साल की शुरुआत में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल हारने के बाद रोहित और उनकी टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाने का लक्ष्य रखेगी।
विज्ञापन
'बुमराह और कुलदीप हो सकते हैं ट्रंप कार्ड'
बुमराह और कुलदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
रैना को लगता है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव घरेलू सरजमीं पर टूर्नामेंट के दौरान भारत के ट्रंप कार्ड हो सकते हैं। उन्होंने कहा- कोई भी आए, देख लेंगे। मुझे लगता है कि जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव विश्व कप में भारत के ट्रंप कार्ड होंगे। हालांकि, रैना ने कहा कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि विश्व कप के दौरान भारत का शीर्ष क्रम कैसा प्रदर्शन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'भारतीय टीम का मध्यक्रम शानदार'
सुरेश रैना और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
रैना ने कहा- विराट कोहली और शुभमन गिल अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हमारे पास मध्यक्रम काफी अच्छा है। हमारे पास हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर हैं। शीर्ष तीन को अच्छा प्रदर्शन करना होगा, खासतौर पर विराट कोहली को। वह एक खतरनाक खिलाड़ी है। वह फिलहाल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। अगर वह 35-40 ओवर तक टिकते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा।
सुरेश रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
रैना ने एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले दिन 15 अगस्त, 2020 को ही संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 खेले। वनडे विश्व कप का आगाज पांच अक्तूबर से होने जा रहा है, जबकि भारत अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। उससे पहले टीम इंडिया रविवार को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप का फाइनल खेलेगी। वहीं, विश्व कप से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।