फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023 starts from today, know what the captains of all the teams said about the tournament

ODI World Cup 2023: आज से वनडे विश्व कप का आगाज, जानें टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों के कप्तान ने क्या कहा

Thu, 05 Oct 2023 12:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Oct 2023 12:07 AM IST
सार

आईसीसी और बीसीसीआई ने बुधवार को उद्घाटन समारोह का आयोजन नहीं किया। इसकी जगह 'कैप्टंस डे' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 starts from today, know what the captains of all the teams said about the tournament
सभी टीमों के कप्तान - फोटो : ICC

विस्तार

भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण का आगाज आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। उद्घाटन मैच में गत विजेता इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों के बीच 2019 विश्व कप का फाइनल मैच हुआ था। इंग्लैंड की टीम एक बार यह खिताबी ट्रॉफी जीत चुकी है। वहीं, न्यूजीलैंड को अपने पहले खिताब का इंतजार है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर हैं। न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियम्सन कर रहे हैं। वह चोट के चलते पहला मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टॉम लाथम कप्तान करते दिखेंगे। वहीं, आईसीसी और बीसीसीआई ने बुधवार को उद्घाटन समारोह का आयोजन नहीं किया। इसकी जगह 'कैप्टंस डे' कार्यक्रम आयोजित किया गया। आइए जानतें हैं टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों के कप्तान ने क्या कहा...
विज्ञापन


ICC Cricket World Cup 2023: Captains' Day Sees Skippers Assemble Under One  Roof Before Big Day
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर: मैं गत विजेता के रूप में नहीं देख रहे। हर कोई टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश कर रहा था। हम टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत क्रिकेट खेलने के लिए एक शानदार जगह है।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन: इस टूर्नामेंट में अलग-अलग जगह मैच हैं। हालात बदलेंगे और टीमें भी बदलेंगी। लेकिन हम टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा: विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करना गर्व की बात है। मैं काफी उत्साहित हूं। हालांकि, दबाव भी काफी है। आप भारत में या भारत के बाहर खेलें, दबाव हमेशा रहता है। यह मुश्किल होगा, लेकिन हम तैयार हैं। हमने अच्छी तैयारी की है। मैं रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। पिछले तीन विश्व कप में मेजबान टीम जीती है, लेकिन हम सिर्फ अपने मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा ध्यान एक समय में एक मैच पर है।

Ahmedabad: ICC Men's Cricket World Cup 2023 Captains' Day event #Gallery -  Social News XYZ

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम: हम विश्व कप के लिए तैयार हैं। हमारी मजबूती गेंदबाजी है। पिछले तीन साल से हमारे टीम के ज्यादातर खिलाड़ी साथ खेल रहे हैं। इससे हमें काफी फायदा होगा। हम भारत के खिलाफ खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। 14 तारीख को होने वाले मैच से पहले हमें दो मुकाबले खेलने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा काफी बड़ा होता है। हम इसके लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस: हम अपना छठा विश्वकप खिताब जीतना चाहते हैं। टीमें में कई खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव है।

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका: कई खिलाड़ी भारत में पहले भी खेल चुके हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका हमें फायदा मिलेगा

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी: हमारी टीम में स्पिन विभाग में मजबूत है। लेकिन हमने पिछले कई वर्षाें में कड़ी मेहनत की है।


दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा इवेंट के दौरान सोते हुए भी दिखे

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन: हमने अच्छी तैयारी की है। हमरा प्रदर्शन ग्रुप मैचों में भी अच्छा रहता है। हमना शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

नीरदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स: क्वालिफायर्स में टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा था। हमरी तैयारी टूर्नामेंट के लिए अच्छी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed