फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC World Cup ODI 2023 Schedule Announced Date Venue Full Fixtures List

WC 2023 Schedule: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी; 10 जगहों पर खेले जाएंगे फाइनल समेत 48 मैच

Tue, 27 Jun 2023 01:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 01:34 PM IST
सार

ICC World Cup Full Schedule 2023: आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का मैच 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में होगा।

विज्ञापन
ICC World Cup ODI 2023 Schedule Announced Date Venue Full Fixtures List
वनडे विश्व कप 2023 शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जाएगा। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यही दोनों टीमें 2019 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने थीं। यही दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेंगी। वहीं, भारत का पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। ड्रॉफ्ट शेड्यूल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और भारतीय 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन


भारत का शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में भाग लेंगी। फिलहाल शुरुआती दो विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस विश्व कप से बाहर होने की कगार पर है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के मुख्य दौर में खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है। नौ जुलाई को विश्व में शामिल होने वाली बाकी दो टीमों का भी फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी।








 ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 12 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई और 16 नवंबर को कोलकाता में होंगे। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। वहीं फाइनल मैच के लिए भी 20 नवंबर रिजर्व डे के रूप में रहेगा। सभी नॉकआउट मैच डे-नाइट मैच होंगे और स्थानीय समय के अनुसार दोपहर दो बजे शुरू होंगे। 

कुल 10 मैदानों पर होंगे मैचः हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता।

हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से तीन अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed