फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023: More than 10 lakh people went to stadium and watched matches, Jai Shah expressed happiness

ODI World Cup: 10 लाख से ज्यादा लोगों ने स्टेडियम में जाकर देखे मुकाबले, जय शाह ने जाहिर की खुशी, कही यह बात

Sat, 11 Nov 2023 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Nov 2023 02:09 PM IST
सार

इस अवसर पर आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा- एक मिलियन से अधिक और रिकॉर्ड-तोड़ दर्शकों के साथ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को यह याद दिलाया है कि लोगों को अभी भी वनडे फॉर्मेट में अच्छी खासी रुचि है।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: More than 10 lakh people went to stadium and watched matches, Jai Shah expressed happiness
इकाना स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौजूदा क्रिकेट विश्व कप में दस लाख से अधिक प्रशंसकों ने स्टेडियम जाकर मैच देखा है। यह टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा दर्शकों वाले आईसीसी आयोजनों में से एक बनने की राह पर है। आईसीसी ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान दस लाखवें फैन को टर्नस्टाइल के माध्यम से स्टेडियम में एंट्री दी गई। टूर्नामेंट पहले ही कई दर्शक संख्या और डिजिटल व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ चुका है।
विज्ञापन


इस अवसर पर आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा- एक मिलियन से अधिक और रिकॉर्ड-तोड़ दर्शकों के साथ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को यह याद दिलाया है कि लोगों को अभी भी वनडे फॉर्मेट में अच्छी खासी रुचि है। साथ ही यह भी दिखाता है कि विश्व कप क्रिकेट में लोगों को कितनी दिलचस्पी है। जैसा कि हम नॉकआउट राउंड की तरफ बढ़ रहे हैं, हम इस आयोजन के और अधिक रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 10 लाख प्रशंसकों का स्वागत किया और प्रशंसकों, राज्य संघों और टूर्नामेंट के हर हितधारक को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारा विजन इस विश्व कप को अब तक का सबसे महान बनाना था और मुझे वास्तव में खुशी है कि हमने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मैं अपने समर्पित प्रशंसकों, राज्य संघों और हर हितधारक को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस मेगा इवेंट के लिए अथक प्रयास किया। जैसा कि अब हम नॉकआउट राउंड की तरफ पहुंच रहे हैं, हम इसमें शामिल सभी के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करने में आईसीसी के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है।


भारत लीग चरण के अंतिम मैच में रविवार को बंगलूरू में नीदरलैंड से भिड़ेगा। सेमीफाइनल 15 और 16 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में होंगे। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जबकि चौथी टीम के रूप में न्यूजीलैंड का क्वालिफाई करना लगभग तय है। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed