फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI WC: India's bowling coach told why Rohit used nine bowlers, planning was going on for two years

ODI WC: भारत के गेंदबाजी कोच ने बताया- रोहित ने क्यों किया नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल, दो साल से चल रही प्लानिंग

Mon, 13 Nov 2023 05:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Nov 2023 05:07 PM IST
सार

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने गेंदबाजी की। कप्तान रोहित के इस फैसले से सभी हैरान रह गए। हालांकि, गेंदबाजी कोच ने बताया कि इसके लिए दो साल से प्लानिंग चल रही थी।
 

विज्ञापन
ODI WC: India's bowling coach told why Rohit used nine bowlers, planning was going on for two years
गेदंबाजी के दौरान शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने लीग स्टेज में अपने सभी नौ मैच जीते और अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करने के लिए तैयार है। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत की जीत तय मानी जा रही थी। ऐसे में मुकाबले के नतीजे से किसी को कोई हैरानी नहीं हुई। भारत ने यह मैच 160 रन से अपने नाम किया, लेकिन जिस चीज ने सभी को हैरान किया वह थी भारतीय गेंदबाजी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। विराट कोहली और कप्तान रोहित के अलावा शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की। ये चारों खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन


सूर्यकुमार यादव ने तो इस मैच में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी की। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा तो विकेट लेने में भी सफल रहे। सबसे अहम बात तो यह थी कि कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। सिर्फ विकेटकीपर लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी नहीं की। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विकेट भी लिए। कोहली ने विपक्षी कप्तान को आउट किया तो रोहित ने आखिरी विकेट लेकर नीदरलैंड की पारी समाप्त की।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बताया कि नीदरलैंड के खिलाफ कोहली , गिल, सूर्या और रोहित का गेंदबाजी करना कोई तुक्का नहीं था। बल्कि, इसके लिए दो साल से प्लानिंग चल रही थी। उन्होंने बताया कि विराट कोहली की गेंद दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अंदर आती हैं और वह उनका गलत पैर वाला एक्शन बल्लेबाजों को परेशानी में डालता है। विराट से पावरप्ले में कुछ ओवर कराने की प्लानिंग है और इस मैच में उन्होंने बीच के ओवरों में गेंदबाजी कर विकेट लिए। उन्होंने प्लानिंग के साथ गेंदबाजी की। उन्हें अंत के ओवरों में भी आजमाया जा सकता है। 

वहीं, सूर्यकुमार और गिल की ऑफ स्पिन गेंदबाजी बीच के ओवरों में उपयोगी साबित हो सकती है। रोहित अपने करियर की शुरुआत में अच्छे ऑफ स्पिनर रहे हैं और वह भी गेंदबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed