{"_id":"d43dbfb0a4732a62cc4b33a7d550089c","slug":"odi-series-preview-india-vs-sri-lanka-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का श्रीलंका के साथ पहला वनडे कटक में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का श्रीलंका के साथ पहला वनडे कटक में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Nov 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनन-फानन में तय किए गए भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:30 से शुरू होगा।
इस सीरीज के लिए श्रीलंका के खिलाड़ी तैयार ही नहीं हैं और सीरीज का कार्यक्रम तय होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने यह कहकर इसकी आलोचना की थी वे इसके लिए अभी तैयार नहीं थे। इसका असर भी दिखा कि मेहमान खिलाड़ी अभ्यास मैच में भारत-ए के सामने बौने साबित हुए और उनका प्रदर्शन बेहद लचर रहा। भारतीय टीम ने इस मैच में 50 ओवर में 382 रन बनाए थे जिसके जवाब में वे 300 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
भारतीय टीम की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी को पहले 3 मैचों के लिए आराम दिया गया है। कोहली तीसरी बार भारत की अगुवाई कर रहे हैं। इस सीरीज से फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की भी वापसी हो रही है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले थे।

पहले वनडे मैच में उतर सकते हैं चोटिल साहा
भारत के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी विकेटकीपर-बल्लेबाज रिदिमान साहा का चोटिल होना था। वह दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान अंगूठा चोटिल करा बैठे थे। फिलहाल उनका पहले वनडे में खेलना तय लग रहा है।
बंगाल की ओर से रणजी खेलने वाले साहा ने इस बार आईपीएल में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था और वह वनडे मैच से पहले अभ्यास के दौरान पूरी तरह से फिट नजर आए। साहा ने शुक्रवार को 15 मिनट तक बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। साहा के अलावा शेष टीम इंडिया ने भी शुक्रवार को 3 घंटे तक अभ्यास किया।
लंबे समय तक मैदान से दूरे रहने वाले अश्विन ने भी जमकर पसीना बहाया। साथ ही उन्होंने बल्ले से भी अभ्यास किया। उन्होंने अक्षर पटेल और अमित मिश्रा के साथ गेंदबाजी भी की।
इस मैच में साहा और अश्विन के अलावा अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना जैसे मध्य क्रम के बल्लेबाजों से भी टीम को शानदार पारी की आस होगी।
वेस्टइंडीज का दौरा अचानक रद्द होने से भारत को तुरंत एक और वनडे सीरीज खेलनी पड़ रही है, जबकि श्रीलंका के ज्यादातर खिलाड़ी भारत में खेलने के बजाए अपने देश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर अभ्यास शिविर में जाने के इच्छुक थे।
ऐसे में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मन बनाकर मैदान पर उतरने की कोशिश करनी चोहिए। पूर्व क्रिकेटरों ने श्रीलंकाई टीम को नसीहत देते हुए कहा भी है कि असली तैयारी मैच खेलकर होती है न कि नेट पर अभ्यास करने से। एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी में श्रीलंका की अनुभवी और युवा
खिलाड़ियों से सजी टीम भारत को पुरजोर चुनौती दे सकती है।