फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand: Indian men and women will contest against new zealand on same day and venue

एक दिन, एक विरोधी, दिन में दो बार जीत सकता है भारत, जानिए कैसे?

Fri, 08 Feb 2019 12:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 08 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand: Indian men and women will contest against new zealand on same day and venue

भारत की पुरुष और महिला टीम इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। कीवियों के खिलाफ दोनों टीम वनडे मुकाबलों की सीरीज जीतने के बाद अब तीन-तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज की खास बात है कि दोनों ही टीमें एक ही दिन एक ही मैदान पर मैच खेले रही है। यानी 5 दिनों में 6 मुकाबले होंगे और भारत के लिए एक दिन में दो मैच जीतने का मौका है।

विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो', न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में लगाना होगा पूरा जोर
विज्ञापन


जिस तरह भारतीय मेंस क्रिकेट टीम अपना पहला मैच हारी थी। ठीक उसी तरह महिलाओं को भी दूसरे मैच में 23 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब दोनों ही टीम शुक्रवार को एक बार फिर न्यूजीलैंड से बदला लेने उतरेगी। मगर सबसे बड़ा प्रश्न अनुभवी मिताली राज के चयन का होगा जिन्हें पिछले मैच में बाहर रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टीम का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि पुरुषों की टीम दोपहर 11:30 बजे मैच खेलने उतरेगी। सीरीज का आखिरी टी-20 हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा। महिला टीम का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे शुरू होगा, जबकि पुरुषों की टीम दोपहर 12.30 बजे मैच खेलने उतरेगी।

भारतीय बल्लेबाजों ने पहले मैच में जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय एक विकेट पर 102 रन बना लिए थे । स्मृति मंधाना और जेमिमा रॉड्रिग्ज के आउट होने के बाद हालांकि पूरी टीम 136 रन पर आउट हो गई। इससे 2017 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से मिली हार की यादें ताजा हो गई। 

पहले मैच में मिताली का अनुभव टीम के लिए जरूरी था लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में नहीं रखा गया। पहली बार उतरी प्रिया पूनिया ने मंधाना के साथ पारी का आगाज किया, लेकिन पांच गेंद ही खेल सकी। युवा डायलान हेमलता भी चौथे नंबर पर नाकाम रही। 

टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिये टीम संयोजन तैयार करने में जुटा है और यही वजह है कि मिताली को बाहर रखा गया । युवाओं के नाकाम रहने के बाद इतने अहम मुकाबले में उन्हें उतारा जा सकता है।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड के हौसले बुलंद है जिसने आखिरी वनडे और पहले टी20 में भारत को हराया। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी बड़ी पारी नहीं खेल सकी । भारतीय टीम को तेज गेंदबाज लिया ताहूहू को संभलकर खेलना होगा जिसने वेलिंगटन में तीन विकेट लिये और प्लेयर आफ द मैच रही थी।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत:  हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, अरूंधती रेड्डी, शिखा पांडे, प्रिया पूनिया।

न्यूजीलैंड: एमी सैटर्थवेट (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडाइन बी, सोफी डेवाइन, हीली जेंसन, कैटलिन गुरी, ले कास्पेरेक, अमेलिया केर, फ्रांसिस मैके, केटे मार्टिन, रोसमरी मायर, हन्ना रोव, लिया ताहूहू ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed