{"_id":"5dbbb8b08ebc3e013371e738","slug":"nzveng-england-beat-new-zealand-by-seven-wicket-in-first-t20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZvENG: पहले टी-20 में इंग्लैंड की शानदार जीत, मेजबान कीवियों को सात विकेट से धोया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvENG: पहले टी-20 में इंग्लैंड की शानदार जीत, मेजबान कीवियों को सात विकेट से धोया
Fri, 01 Nov 2019 10:16 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को सात विकेट से रौंदते हुए इंग्लैंड ने पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अंग्रेजों ने इस मैच के लिए तीन नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया।
विज्ञापन
सीमर पैट ब्राउन, ऑलराउंडर्स लुईस ग्रेगोरी और सैम करन के साथ अपना पहला टी-20 मैच खेलने उतरे। नए कोच सिल्वरवुड के नेतृत्व में इस पहले मैच में इंग्लिश गेंदबाजों ने कसी गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को महज 153/5 पर ही रोक दिया। जवाब में नौ गेंद शेष रहते सात विकेट से आसानी के साथ यह मैच अपने नाम भी कर लिया।
विज्ञापन
यह मैच उसी शहर में खेला गया था, जहां इस साल 15 मार्च को आतंकवादी हमला हुआ था, इस हमले में जान गंवाने वालों के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया। खेल में जातीय अल्पसंख्यकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मैच में टिकट की बिक्री से होने वाली सभी आय को एक कोष में दान किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को मिली हरी झंडी
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हरी झंडी प्रदान कर दी है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान विलियम्सन का एक्शन सवालों के घेरे में आया था। जिसके बाद उनकी गेंदबाजी पर बैन लगा दिया गया था। आईसीसी ने जांच में पाया कि विलियम्सन का एक्शन आईसीसी के गेंदबाजी मानकों के तहत 15 डिग्री के भीतर आता है।