{"_id":"5c7928efbdec2211ac1b0168","slug":"nzvban-tom-latham-smashes-century-against-bangladesh-in-first-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvBAN: टॉम लॉथम, रावल के शतक से न्यूजीलैंड ने दबदबा बनाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvBAN: टॉम लॉथम, रावल के शतक से न्यूजीलैंड ने दबदबा बनाया
Fri, 01 Mar 2019 06:13 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 01 Mar 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ने टॉम लॉथम और जीत रावल के शतक तथा टीम के लिए दोनों के बीच पहले विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी के बूते पहले टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश के खिलाफ स्टंप तक पहली पारी में चार विकेट पर 451 रन बना लिए।
विज्ञापन
इससे न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश पर 217 रन की बढ़त बना ली है और उसके अभी छह विकेट बाकी हैं। बांग्लादेश ने पहली पारी में 234 रन बनाए थे। केन विलियम्सन 93 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं और उन्होंने हेनरी निकोल्स (53) के साथ चौथे विकेट के लिये शतकीय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
लॉथम ने 161 रन और रावल ने 132 रन खेलकर अपना पहला शतक जड़ा। वहीं निकोल्स अर्धशतक पूरा करने के बाद स्टंप से दो ओवर से पहले पवेलियन लौट गए।
लॉथम और रावल ने सपाट विकेट का फायदा उठाते हुए पहले विकेट के 254 रन की भागीदारी निभाई जो न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 47 साल पहले ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 387 रन की रिकार्ड भागीदारी निभायी थी, इसके बाद से यह उनकी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है।
विज्ञापन