{"_id":"671540c9621988f79a0dd24b","slug":"nz-w-vs-sa-w-t20-world-cup-final-match-analysis-innings-key-highlights-and-turning-points-news-in-hindi-2024-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ W vs SA W: सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड को पहली बार बनाया चैंपियन, लगातार दूसरी बार फाइनल में हारी द. अफ्रीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ W vs SA W: सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड को पहली बार बनाया चैंपियन, लगातार दूसरी बार फाइनल में हारी द. अफ्रीका
Sun, 20 Oct 2024 11:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:11 PM IST
सार
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकबले में द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कीवियों ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने अपना पहला खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हो गया। रविवार को सोफी डिवाइन की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मैच में 32 रनों से हराकर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह पहला मौका है जब टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीता है।
विज्ञापन
लगातार दूसरी बार खिताब से चूकी द. अफ्रीका की टीम
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकबले में द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कीवियों ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने अपना पहला खिताब जीत लिया। वहीं, लौरा वोलवार्ड्ट के नेतृत्व वाली टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार अपने घरेलू मैदानों में हुए टी 20 विश्व कप के फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों 19 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

लौरा और तजमीन ने दिलाई शानदार शुरुआत
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत शानदार हुई। लौरा वोलवार्ड्ट और तजमीन ब्रिट्स के बीच पहले विकेट के लिए 51 रनों की शानदार साझेदारी हुई। यह तीसरा मौका है जब इस टूर्नामेंट के दौरान दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। वहीं, महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में दोनों के बीच छठी बार 50+ रनों की साझेदारी हुई। टीम को पहला झटका तजमीन के रूप में पहला झटका लगा जो 17 रन बनाकर लौटीं। वहीं, कप्तान लौरा 33 रन बनाकर आउट हुईं।

ताश के पत्तों की तरह बिखरा द. अफ्रीका का बल्लेबाजी क्रम
इसके बाद द. अफ्रीका का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस मुकाबले में लौरा और तजमीन के बाद सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई के स्कोर को छू सके। कीवियों के खिलाफ एनेके बॉश ने नौ, मारिजैन कप ने आठ, नादिन डी क्लर्क ने छह, क्लो ट्रायन ने 14, सुने लूस ने आठ, एनेरी डर्कसन ने 10, सिनालो जाफ्ता ने छह, म्लाबा और खाका ने चार-चार रन बनाए। कीवियों के लिए रोजमेरी मेयर और अमेलिया केर ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि कार्सन, जोनस और हालीडे को एक-एक सफलता मिली।

बेट्स के नाम जुड़ा बड़ा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स के लिए फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक रहा। वह 334 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज को पीछे छोड़ दिया।
महिला अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक मैच खेलने वाली बल्लेबाज
334 - सूजी बेट्स
333 - मिताली राज
322 - एलिस पेरी
316 - हरमनप्रीत कौर
309 - चार्लोट एडवर्ड्स
महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी
47 - एलिस पेरी
42 - सूजी बेट्स
42 - एलिसा हीली
39 - हरमनप्रीत कौर
36 - सोफी डिवाइन

बेट्स, अमेलिया और ब्रूक का बल्ला गरजा
इस मैच में टीम की शुरुआत अच्छी हुई। जॉर्जिया प्लाइमर ने मारिजैन कप के पहले ही ओवर में दो चौके लगाए, लेकिन दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर खाका ने उन्हें लूस के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सकीं। इसके बाद मोर्चा सूजी बेट्स और अमेलिया केर ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई जिसे आठवें ओवर में म्लाबा ने तोड़ा। उन्होंने सूजी को अपना शिकार बनाया। वह तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाने में कामयाब हुईं। टीम को तीसरा झटका कप्तान सोफी डिवाइन (6) के रूप में लगा। पांचवें विकेट के लिए अमेलिया और ब्रूक के बीच 50+ रनों की साझेदारी हुई। म्लाबा ने इस बार अमेलिया को ब्रिट्स के हाथों कैच कराया। वह 43 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। उनके अलावा ब्रूक ने 38 मैडी ने 12* और इसाबेल ने तीन* रन बनाए। द. अफ्रीका के लिए म्लाबा ने दो विकेट चटकाए जबकि खाका, ट्रायन और नादिन डी क्लर्क को एक-एक सफलता मिली।