फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SL: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, New Zealand vs Sri lanka

World Cup 2019: न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से जीता पहला मैच, श्रीलंका की शर्मनाक हार

Sat, 01 Jun 2019 07:29 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 01 Jun 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
NZ vs SL: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, New Zealand vs Sri lanka
मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले विश्व कप की उपविजेता न्यूजीलैंड ने विश्व कप 2019 के पहले ही मैच में श्रीलंका पर विशाल दर्ज जीत की। शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाजों के दमदार खेल के बूते कीवी टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी।

विज्ञापन


कार्डिफ के सोफिया गार्डेस में शनिवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को बल्ला थमाया। जवाब में न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम महज 136 रन पर सिमट गई। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 16.1 ओवर्स में ही 137 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


दोनों सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (51 गेंदों में 73 रन) और कॉलिन मुनरो (46 गेंदों में 57 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

श्रीलंका की पारी

श्रीलंका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पाए। कीवी टीम के लिए मैट हैनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशाम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मिचेल सैंटनर के खाते में 1-1 विकेट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (52) को छोड़कर कोई भी लंकाई बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं गुजार पाया। श्रीलंका को पहला झटका मैच के पहले ओवर में ही लगा। ट्रेंट बोल्ट ने अपनी कांटा बदलती गेंद पर लाहिरू थिरिमाने को चलता किया। आउट होने से पहले उन्होंने 2 गेंदों में चार रन बनाए। इसके बाद 8.1 ओवर में श्रीलंका को लगातार दो झटके लगे।

मैट हेनरी ने ओवर की पहली गेंद पर कुसल परेरा (29) को ग्रांडहोम के हाथों कैच आउट कराया। दूसरे विकेट के लिए करुणारत्ने और परेरा के बीच 42 रन की साझेदारी हुई। इसी ओवर की दूसरी गेंद पर हेनरी ने कुसल मेंडिस (0) को गप्टिल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

11.5 ओवर में श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। लॉकी फर्ग्युसन ने धनंजय डी सिल्वा (4) को एसबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद 14.4 ओवर में ग्रांडहोम ने मैथ्यूज को टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए। करुणारत्ने के अलावा कुसल परेरा ने 24 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। आठवें नंबर पर उतरे थिसारा परेरा ने भी 23 गेंदों में 27 रन बनाकर जरूरी योगदान देने की कोशिश की।

दोनों टीम की प्लेइंग XI इस प्रकार हैं

न्यूजीलैंडः मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, रॉस टेलर, जेम्स नीशाम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट। 

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, इसुरु उडाना, लसिथ मलिंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed