{"_id":"641fe96673a868ce640b0329","slug":"nz-vs-sl-1st-odi-ball-hits-stumps-at-130-kmph-speed-bails-did-not-fall-fans-left-surprised-watch-video-2023-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs SL Video: 130 KMPH से ज्यादा की स्पीड से स्टंप्स पर लगी गेंद, नहीं गिरे बेल्स, वीडियो देख हैरान हुए फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs SL Video: 130 KMPH से ज्यादा की स्पीड से स्टंप्स पर लगी गेंद, नहीं गिरे बेल्स, वीडियो देख हैरान हुए फैंस
Sun, 26 Mar 2023 12:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:12 PM IST
सार
गेंदबाज को लगा कि बल्लेबाज आउट हो गया है, लेकिन बल्लेबाज जैसे ही हटा तो दिखा कि बेल्स नहीं गिरे थे। इसे देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका पहला वनडे
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच शनिवार को ऑकलैंड में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने 198 रन से जीत हासिल की। इस मैच में एक अजीबोगरीब पल देखने को मिला, जब न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक तेज गेंद स्टंप्स पर जाकर लगी, लेकिन बेल्स नहीं गिरे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की। पारी के तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज कसुन रजिथा गेंदबाजी के लिए आए। तब स्ट्राइक पर फिन एलेन थे। इस ओवर की चौथी गेंद रजिथा ने 130 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से फेंकी जो कि स्टंप्स पर जाकर लगी। तब गेंद के स्टंप्स पर लगने की जोरदार आवाज भी आई थी। गेंदबाज को लगा कि बल्लेबाज आउट हो गया है, लेकिन बल्लेबाज जैसे ही हटा तो दिखा कि बेल्स नहीं गिरे थे।
Crazy! The bails didn't come off
— Spark Sport (@sparknzsport) March 25, 2023
Watch BLACKCAPS v Sri Lanka live and on-demand on Spark Sport#SparkSport #NZvSL pic.twitter.com/JMHodjHjJl
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाज रजिथा समेत पूरी श्रीलंकाई टीम और कमेंटेटर्स भी हैरान रह जाते हैं। बाद में रिप्ले में दिखता है कि गेंद काफी स्पीड के साथ स्टंप्स पर लगी थी और ऑफ स्टंप को छूकर निकल गई थी। तब एलेन नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, इस जीवनदान का फायदा उठाकर एलेन ने 49 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। इनमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 47 और रचिन रवींद्र ने 49 रन की पारी खेली। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 49.3 ओवर में 274 रन पर सिमट गई।
जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19.5 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से दो बल्लेबाज, कुसल मेंडिस और कप्तान दासुन शनाका खाता भी नहीं खोल सके। न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी शिपले ने पांच विकेट लिए। वहीं, डेरिल मिचेल और ब्लेयर टिकनर को दो-दो विकेट मिले। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 28 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।