{"_id":"6204f7837a917931483679a6","slug":"nz-vs-sa-south-africa-captain-dean-elgar-said-great-test-for-us-to-match-and-compare-ourselves","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ vs SA: भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड का सामना करेगा दक्षिण अफ्रीका, डीन एल्गर बोले- यह सीरीज हमारे लिए खास मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs SA: भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड का सामना करेगा दक्षिण अफ्रीका, डीन एल्गर बोले- यह सीरीज हमारे लिए खास मौका
Thu, 10 Feb 2022 05:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:01 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उनकी टीम के पाश कुध को परखने का मौका रहेगा। इसके जरिए वो यह समझ सकते हैं कि उनकी टीम फिलहाल किस स्तर पर है।
विज्ञापन
डीन एल्गर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत को 2-1 से हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे में अफ्रीकी टीम दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। 17 फरवरी को शुरू होने वाली यह सीरीज एक मार्च को खत्म होगी। इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा है कि उनकी टीम के पास इस सीरीज में खुद को परखने का बेहतरीन मौका होगा। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम अभी बेहतरीन दौर से गुजर रही है और उनके खिलाफ खेलकर हम खुद को परख सकते हैं।
एल्गर ने सीरीज से पहले कहा कि न्यूजीलैंड के क्रिकेट खेलने का अंदाज दक्षिण अफ्रीका से मिलता है। इस सीरीज में कीवी टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी और दक्षिण अफ्रीका भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण शानदार है और अफ्रीका को कीवी टीम की क्षमताओं के बारे में बखूबी पता है। एक टीम जो अपने सर्वोच्च स्तर पर खेल रही है, उसके खिलाफ अफ्रीकी टीम खुद को परखना चाहेगी।
एल्गर ने यह भी कहा कि भारत की तुलना में न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर है। हालांकि, वह अपने घरेलू हालातों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं।
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
न्यूजीलैंड की टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में कीवी गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम को 126 और 278 रन के स्कोर पर आउट किया था। यह मैच न्यूजीलैंड ने पारी और 117 रन से अपने नाम किया था। इस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने पहली पारी में 43 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, बोल्ट पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम में छह तेज गेंदबाज
न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में छह तेज गेंदबाज रखे हैं। अफ्रीकी टीम में कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को जैन्सन, डुएन ओलिवर, लुथो सिंपला और ग्लेनटन स्टरमैन शामिल हैं। इस दौरे के लिए अफ्रीकी टीम में सर्ल इरवी को भी जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। उनके अलावा जुबैर हमजा भी इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन एल्गर के अनुसार इस टीम में इरवी को हमजा से पहले मौका मिलना चाहिए।