फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ VS SA Champions trophy 2025 newzealand vs south africa semifinal lahore match result scorecard records

CT 2025, NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका पर फिर भारी पड़े कीवी, ICC वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में तीसरी बार हराया

Wed, 05 Mar 2025 10:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 05 Mar 2025 10:41 PM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 312 रन बना सकी। उनके लिए डेविड मिलर ने नाबाद शतक जड़ा। 

विज्ञापन
NZ VS SA Champions trophy 2025 newzealand vs south africa semifinal lahore match result scorecard records
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर सेमीफाइनल मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का सामना नौ मार्च (रविवार) को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत से होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन की शतकीय पारियों की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट खोकर 362 रन बनाए। यह चैंपियंस ट्रॉफी की पहली पारी का सर्वोच्च टोटल है। जवाब में दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 312 रन बना सकी। उनके लिए डेविड मिलर ने नाबाद शतक जड़ा।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने तीसरी बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में अफ्रीकियों को हराया
टेम्बा बावुमा के नेतृत्व वाली टीम सेमीफाइनल तक अजेय रही थी, जबकि न्यूजीलैंड ने तीन में से दो मैच जीते और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। अच्छी लय में नजर आई दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर बड़े मुकाबले में चोकर्स साबित हुई। उन्हें न्यूजीलैंड के सामने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले कीवियों ने विश्व कप 2011 और विश्व कप 2015 में अफ्रीकियों को मात दी थी।

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के नॉकआउट में दक्षिण अफ्रीका पर भारी रहा न्यूजीलैंड

टूर्नामेंट चरण स्थान विजेता
 विश्व कप 2011 क्वार्टर फाइनल मीरपुर न्यूजीलैंड (49 रन से जीते)
विश्व कप 2015 सेमीफाइनल ऑकलैंड न्यूजीलैंड (चार विकेट से जीते)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल लाहौर न्यूजीलैंड (50 रन से जीते)
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेमीफाइनल मैच हारने वाली टीम बनी दक्षिण अफ्रीका
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। अबतक खेले 11 सेमीफाइनल मैचों में उन्हें सिर्फ एक मैच में जीत मिली है जबकि नौ मुकाबलों में मुंह की खानी पड़ी है। वहीं, एक मैच टाई रहा है। इस मामले में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है जिसने 13 में से आठ सेमीफाइनल मुकाबलों में शिकस्त दर्ज की है।
विज्ञापन

बावुमा और डुसेन के बीच हुई शतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। उन्हें पहला झटका मैट हेनरी ने रेयान रिकेल्टन के रूप में दिया जो सिर्फ 17 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा कप्तान टेम्बा बावुमा और रासी वान डर डुसेन ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी हुई।

मिचेल सैंटनर ने बावुमा को केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। वह 71 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुसेन चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद टीम को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन उनका मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखरता रहा। 

मिलर ने जड़ा शतक
सेमीफाइनल मैच में डेविड मिलर ने 67 गेंदों में 100* रन बनाए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां वनडे शतक है। उनके अलावा एडन मार्करम ने 31, हेनरिक क्लासेन ने तीन, वियान मुल्डर ने आठ, मार्को यानसेन ने तीन, केशव महाराज ने एक, कगिसो रबाडा ने 16 और लुंगी एनगिडी ने एक* रन बनाया। कीवियों के लिए मिचेल सैंटनर ने तीन विकेट लिए जबकि मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स ने दो-दो विकेट झटकेष इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और रचिन रवींद्र को एक-एक सफलता मिली।
 

रचिन और विलियमसन के बीच हुई बड़ी साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने विल यंग का विकेट जल्दी गंवा दिया जो 21 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद रचिन और विलियमसन ने शानदार साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 164 रन जोड़े। रचिन ने इस दौरान अपने वनडे करियर का पांचवां शतक भी जड़ा। रचिन शतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने 101 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 108 रन बनाए। इसके बाद विलियमसन ने भी पारी आगे बढ़ाई और वनडे करियर का 15वां शतक लगाने में सफल रहे। विलियमसन 94 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। 

मिचेल और फिलिप्स ने भी किया प्रभावित
विलियमसन और रचिन के आउट होने के बाद टॉम लाथम चार रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार साझेदारी कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। मिचेल अर्धशतक लगाने से चूक गए और 37 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। फिलिप्स अंत तक टिके रहे और 27 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद दो रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, जबकि कैगिसो रबाडा को दो और वियान मुल्डर को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed