फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs PAK: Three new faces in Pakistan team for T20 series against New Zealand, Shadab out due to injury

NZ vs PAK: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में तीन नए चेहरे, शादाब चोटिल होकर बाहर

Wed, 20 Dec 2023 12:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Dec 2023 12:14 PM IST
सार

अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान के टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड शृंखला से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने बल्लेबाज साहबजादा फरहान और आजम खान को टीम में फिर से शामिल किया है।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 शृंखला के लिए शाहीन शाह आफरीदी की अगुवाई में मंगलवार को 17 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज हसीबुल्लाह, ऑलराउंडर अब्बास आफरीदी और स्पिनर अबरार अहमद को पहली बार टी-20 टीम में शामिल किया है। टेस्ट कप्तान शान मसूद को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले महीने बाबर आजम के तीनों प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के बाद अफरीदी को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था, जबकि मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान के टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड शृंखला से बाहर होने के बाद चयनकर्ताओं ने बल्लेबाज साहबजादा फरहान और आजम खान को टीम में फिर से शामिल किया है।


पाकिस्तान की टी-20 टीम : शाहीन शाह आफरीदी (कप्तान), आमिर जमाल, अब्बास आफरीदी, अबरार अहमद, आजम खान, बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, इफ्तिखार अहमद, मुहम्मद नवाज, मुहम्मद रिजवान, मुहम्मद वसीम जूनियर, साहबजादा फरहान, सैम अयूब, उसामा मीर और जमान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed