NZ vs IND: भारत की नई ओपनिंग जोड़ी पर होगी नजर, वेलिंग्टन में कीवियों के सामने होगा असली टेस्ट
- वेलिंग्टन में खराब रहा है भारत का रिकॉर्ड
- विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 120 अंकों के लिए है जंग
- भारत की तरफ से नई ओपनिंग जोड़ी करेगी बल्लेबाजी
- बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अजेय टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में कड़ा इम्तिहान होगा। अनुभवी रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बिना कोहली एंड कंपनी का दारोमदार रहाणे, पुजारा और कप्तान विराट पर होगा। टीम की सबसे बड़ी चिंता ओपनर जोड़ी होगी। हालांकि कप्तान कोहली ने संकेत दिए हैं कि युवा पृथ्वी शॉ और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा पहले टेस्ट में अंतिम एकादश में शामिल हो सकते हैं। इससे तय है कि मयंक अग्रवाल के साथ शॉ ओपनिंग करेंगे। इसका मतलब शुभमन गिल को अभी टेस्ट पदार्पण के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
इशांत के अनुभव का मिलेगा का लाभ
कोहली ने कहा, ‘वह (इशांत) बिल्कुल सामान्य दिखे और चोट लगने से पहले की तरह ही गेंदबाजी करते दिखे। वह फिर से अच्छी जगहों पर गेंद डालने लगे हैं। वह पहले भी न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। अत: उनका अनुभव हमारे लिए लाभदायक होगा। उन्हें अच्छी गति से गेंदबाजी करते और अच्छी जगहों पर गेंद डालते देखना वास्तव में सुखद है। पृथ्वी एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और उनके पास खेलने का अपना तरीका है। हम चाहेंगे कि वह अपना सहज खेल जारी रखे और नैसर्गिक तरीके से खेलते रहे। इन लड़कों पर किसी भी तरीके से बेहतर प्रदर्शन करने जैसा कोई बोझ नहीं है। उन्हें विदेश में अच्छा खेलने को लेकर कोई घबराहट नहीं है। मयंक ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन किया था, पृथ्वी भी न्यूजीलैंड में ठीक वैसा कर सकते हैं। बिना डर के खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों का होना पूरी टीम का मनोबल बढ़ाता है। इससे हमें ऐसी शुरुआत मिलती है जो टीम चाहती है और विपक्ष से किसी भी तरह से इसपर असर नहीं पड़ता है।’
साहा ही करेंगे विकेटकीपिंग
बुधवार को हुए नेट अभ्यास पर गौर करें तो पहले मैच में ऋद्धिमान साहा टीम में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं। पंत ने अभ्यास मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था और क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में साहा ने पिछले कुछ समय से बल्ले और विकेट से अच्छा प्रदर्शन किया है।
तेज गेंदबाजों पर लगेगा दांव
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा टीम के तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हो सकते हैं जबकि छठे स्थान के बल्लेबाज हनुमा विहारी पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। अश्विन अकेले विशेषज्ञ फिरकी गेंदबाज हो सकते हैं। हालांकि जडेजा की हरफनमौला प्रतिभा को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इशांत रणजी ट्रॉफी के दौरान टखने में चोट लगने के बाद तीन सप्ताह से टीम से बाहर थे। उन्होंने नेट में सधी गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को गति एवं उछाल से हैरान कर उन्होंने सराहना भी बटोरी।
महत्वपूर्ण आंकड़ें
- 13 सीरीज न्यूजीलैंड ने पिछले सात साल में अपनी सरजमीं पर खेली हैं। दिसंबर 2013 से घरेलू मैदानों खेली गई इन सीरीज में से उसने 11 जीती और दो हारी हैं। अप्रैल 2017 से वह घर पर एक मैच भी नहीं हारा है
- 15 मैच खेले हैं भारत और न्यूजीलैंड ने 2003/04 से अब तक। इनमें से भारत ने सात जीते, सात ड्रॉ रहे और एक हारा है
- 45 विकेट अश्विन ने न्यूजीलैंड के पांच टेस्ट मैचों में चटकाए हैं। यानी हर टेस्ट मैच में औसतन उन्होंने नौ विकेट लिए हैं