NZ vs Ban Trent Boult: कीवी तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ बरपाया कहर, पूरे किए 300 टेस्ट विकेट, हासिल की खास उपलब्धि
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा और इसी के साथ अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए।
विस्तार
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने टेस्ट क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल कर लिया। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा और इसी के साथ अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए। बाएं हाथ के 33 वर्षीय बोल्ट ने यह कमाल 75वें टेस्ट मैच में किया। वह अब टेस्ट क्रिकेट में इस आंकड़ें को छूने वाले न्यूजीलैंड के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ सर रिचर्ड हेडली, डेनियल वेटोरी और टिम साऊदी ने ही यह उपलब्धि हासिल की थी।
Sir Richard Hadlee
Daniel Vettori
Tim Southee
TRENT BOULT 🔥
The pacer today became only the fourth New Zealand bowler to take 300 Test wickets 👏#NZvBAN pic.twitter.com/hHzj4At1eJ— ICC (@ICC) January 10, 2022विज्ञापन
बोल्ट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास और मेहिदी हसन मिराज को पवेलियन की राह दिखाई। यह उनका टेस्ट करियर में नौवां पांच विकेट हॉल था।
कीवी गेंदबाज ने 13.2 ओवर की गेंदबाजी में 43 रन देकर पांच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का शिकार किया। इस दौरान उन्होंने तीन मेडेन ओवर भी डाले।
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 349/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और छह विकेट खोकर 521 रन के स्कोर पर पारी घोषित की। टीम के कप्तान टॉम लाथम ने 252 रन की मैराथन पारी खेली तो वहीं डेवोन कॉन्वे ने 109 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए और 126 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।