NZ vs BAN: बल्ले पर लगने के बाद बांग्लादेश ने लिया रिव्यू, Video देखकर हंस पड़े फैंस
थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा, तो उसमें गेंद और बैटिंग पैड का दूर दूर तक कोई सामना ही नहीं दिखाई दिया। बांग्लादेशी खिलाड़ियों के इस रिव्यू को देखकर कमेंटेटर्स भी हंस पड़े।
विस्तार
मैदान पर जोश में नजर आए बांग्लादेशी खिलाड़ी
बांग्लादेशी के खिलाड़ी चौथे दिन मैदान पर काफी जोश में नजर आए। इसी जोश में उन्होंने कुछ गलत फैसले भी लिए। इसमें एक रिव्यू भी शामिल है। सोशल मीडिया पर बांग्लादेश का यह रिव्यू वायरल हो रहा है। फैंस इसे अभी तक सबसे बचकाना रिव्यू बता रहे हैं। दरअसल, यह घटना तब की है, जब न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर जब 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
बांग्लादेशी खिलाड़ियों से हुई भारी भूलBehold what might be the worst review of all time.
Bangladesh went upstairs for an LBW on Ross Taylor ... except it came right off the middle of his bat 😂 pic.twitter.com/E2kpRG0gMTविज्ञापन विज्ञापन— 𝙆𝙖𝙧𝙩𝙝𝙞𝙠 𝙏𝙖𝙮𝙡𝙤𝙧 (@Taylorsquard) January 4, 2022
बांग्लादेश के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज तास्कीन अहमद 37वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर की पांचवीं गेंद तास्किन ने गुड लेंथ पर फेंकी। टेलर ने आसानी से गेंद को संभाल लिया और गेंद को पूरा सम्मान देते हुए डिफेंड किया। इसके बाद तास्किन समेत बाकी बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने फील्ड अंपायर से आउट की अपील की। फील्ड अंपायर ने टेलर को नॉटआउट करार दिया। इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने रिव्यू ले लिया।
हंस पड़े फैंस और कमेंटेटर्सBangladesh just reviewed this. It was their third and final review. They still need eight wickets to bowl NZ out. But they do lead the Blackcaps.
— Jack Molloy (@jackomolloyo) January 4, 2022
PS: absolutely love the commentators reaction.#NZvBAN pic.twitter.com/Km79DZFA83
इस अपील के बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा, तो उसमें गेंद और बैटिंग पैड का दूर दूर तक कोई सामना ही नहीं दिखाई दिया। बांग्लादेशी खिलाड़ियों के इस रिव्यू को देखकर कमेंटेटर्स भी हंस पड़े और बोले कि फील्ड अंपायर का फैसला बिल्कुल सही था। वहीं, थर्ड अंपायर द्वारा नॉट आउट दिए जाने के बाद बांग्लादेशी टीम को अपना एक रिव्यू भी गंवाना पड़ा। सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के रिव्यू का मजाक भी उड़ाया जा रहा है।