{"_id":"60373e8b54440f794c71cda1","slug":"nz-vs-aus-neesham-and-guptil-shines-new-zealand-defeated-australia-by-4-runs-in-thrilling-2nd-t20-takes-lead-in-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvAUS: कीवियों की चार रनों से रोमांचक जीत, नीशम-गुप्टिल के दम पर ऑस्ट्रेलिया को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvAUS: कीवियों की चार रनों से रोमांचक जीत, नीशम-गुप्टिल के दम पर ऑस्ट्रेलिया को हराया
Thu, 25 Feb 2021 11:37 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुनेडिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुनेडिन
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला रोमांचक अंदाज में खत्म हुआ। करीबी मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चार रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। डुनेडिन में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में दोनों तरफ से कुछ बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की और जमकर चौके-छक्के बरसाए। हालांकि आखिरी ओवर में नीशम की शानदार गेंदबाजी के दम पर कीवियों ने यह मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
बात करें मैच की तो यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 रन के स्कोर पर ही सीफर्ट के रूप में उसे पहला झटका लगा। हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कप्तान केन विलियमसन ने जबरदस्त खेल दिखाया और 131 रनों की मजबूत साझेदारी की। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। गुप्टिल ने 97 तो विलियमसन ने 53 रन बनाए।
विज्ञापन
लेकिन 22 रन के अंदर ही दोनों ही खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर भेजे गए नीशम ने तूफानी बल्लेबाजी की और मात्र 16 गेंदों में 45 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह छक्के और एक चौका लगाया। उनकी इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 220 रनों का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केन रिचर्डसन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
इसके बाद न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 113 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और डैनिएल सैम्स ने सातवें विकेट के लिए 92 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। स्टोइनिस ने जहां 37 गेंदों में 78 रन बनाए वहीं सैम्स ने 15 गेंदों में ही 41 रन जड़ दिए। दोनों ने मिलकर नौ चौके और इतने ही छक्के लगाए। एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत के करीब थी और उसे आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी। लेकिन न्यूजीलैंड की तरफ से नीशम ने पारी के आखिरी और अपने पहले ओवर में इन दोनों खिलाड़ियों को आउट कर दिया और मात्र 10 रन दिए।