फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs AUS FINAL: Injured Devon Conway turns mentor, helping Tim Seifert in practice ahead of T20 World Cup Final; Watch video

AUS vs NZ FINAL: खिलाड़ी से मेंटर बने कॉन्वे, हाथ टूटने के बावजूद साथी खिलाड़ियों को करा रहे प्रैक्टिस

Sun, 14 Nov 2021 03:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Nov 2021 03:48 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कॉन्वे साथी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते देखे गए। उन्होंने ड्रिल में हिस्सा लिया और एक हाथ से फील्डिंग प्रैक्टिस कराई।

विज्ञापन
NZ vs AUS FINAL: Injured Devon Conway turns mentor, helping Tim Seifert in practice ahead of T20 World Cup Final; Watch video
डेवोन कॉन्वे - फोटो : twitter@WisdenIndia

विस्तार

हाथ टूटने की वजह से फाइनल से बाहर हो चुके न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे टीम को विश्व कप जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपना हाथ तोड़ बैठा था।
विज्ञापन


दरअसल, आउट होने के बाद कॉन्वे ने हाथ को जोर से बल्ले पर मारा था। मैच के बाद पुष्टि हुई कि इससे उनके उंगलियों के पास फ्रैक्चर हो गया। अब वह फाइनल नहीं खेलेंगे। इस बात का उन्हें अफसोस तो होगा, लेकिन टीम की मदद में वह जमकर हाथ बंटा रहे हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कॉन्वे साथी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते देखे गए। उन्होंने ड्रिल में हिस्सा लिया और एक हाथ से फील्डिंग प्रैक्टिस कराई। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस वीडियो में वह टिम सीफर्ट को प्रैक्टिस कराते दिख रहे हैं। कॉन्वे के चोटिल होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज सीफर्ट के खेलने के काफी चांसेज हैं। वीडियो में कॉन्वे के दाएं हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच से पहले कीवी टीम ने एक ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन भी रखा था।

इस विश्व कप में कॉन्वे का प्रदर्शन
इससे पहले विलियमसन की टीम को सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद बड़ा झटका लगा था। कॉन्वे न सिर्फ टी-20 विश्व कप फाइनल बल्कि भारत के खिलाफ इस महीने होने वाले टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए। सेमीफाइनल में कॉन्वे ने 46 रन की अहम पारी खेली थी। कॉन्वे ने इस विश्व कप में छह मैचों में 108.40 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। 

 

167 रन के लक्ष्य को कीवी टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में कॉन्वे ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर अहम पारी खेली थी। दोनों ने अच्छी साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। फिर जेम्स नीशम ने 11 गेंदों पर 27 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, मिचेल 47 गेंदों पर नाबाद 72 रन की पारी खेल टीम को पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed