फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs AUS Final: David Warner achieved a big record after scoring 30 runs, leaving Matthew Hayden behind

NZ vs AUS Final: डेविड वार्नर ने फाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, हेडन को पीछे छोड़ा

Mon, 15 Nov 2021 12:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 12:59 AM IST
सार

फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वार्नर टी-20 विश्वकप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। वार्नर ने 7 मुकाबलों में  289 रन बनाए। 

विज्ञापन
NZ vs AUS Final: David Warner achieved a big record after scoring 30 runs, leaving Matthew Hayden behind
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। इस बार दोनों ही टीमें पहली बार यह खिताब जीतने के लिए जी-जान लगा रही थीं, लेकिन कंगारू टीम ने बाजी मार ली और चैंपियन बने। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर एक उपलब्धि अपने नाम की। वार्नर टी-20 विश्वकप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। वार्नर ने इस विश्व कप में सात मुकाबलों में 289 रन बनाए। 
विज्ञापन


वार्नर ने आज के मुकाबले में 30 रन बनाते ही यह मुकाम हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहले यह रिकॉर्ड मैथ्यू हेडन के नाम था। हेडन ने 2007 टी-20 विश्वकप में 265 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने 2012 टी-20 विश्वकप में 249 रन बनाए थे। वार्नर ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया। फाइनल से पहले वार्नर के 6 मैचों में 236 रन थे।
विज्ञापन


वार्नर इस टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। खराब आईपीएल के बाद वार्नर अचानक से फॉर्म में लौटे और अपनी टीम को कई मैचों में जीत दिलाई। बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचने में काफी मदद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ मुकाबलों में मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14, श्रीलंका के खिलाफ 65, इंग्लैंड के खिलाफ 1, बांग्लादेश के खिलाफ 18, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 और सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 49 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 38 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। उन्होंने फाइनल में छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed