{"_id":"603736ef21dd1358d6485f2a","slug":"nz-vs-aus-2nd-t20-new-zealand-opener-martin-guptil-have-most-sixes-in-international-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvAUS: शतक से चूके गुप्टिल, लेकिन तोड़ दिया रोहित के छक्कों का रिकॉर्ड, बने नए सिक्सर किंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvAUS: शतक से चूके गुप्टिल, लेकिन तोड़ दिया रोहित के छक्कों का रिकॉर्ड, बने नए सिक्सर किंग
Thu, 25 Feb 2021 11:04 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुनेडिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुनेडिन
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
मार्टिन गुप्टिल
- फोटो : twitter@ESPNcricinfo
न्यूजीलैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल लंबे समय बाद फॉर्म में लौटे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डुनेडिन में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाए। हालांकि वे यहां तीन रन से अपने शतक से चूक गए बावजूद इसके उन्होंने रोहित शर्मा को एक मामले में पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
गुप्टिल अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पछाड़ दिया। गुप्टिल ने 50 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और आठ तूफानी छक्के लगाए।
विज्ञापन
34 वर्षीय कीवी बल्लेबाज के अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 96 मैचों में सर्वाधिक 132 छक्के हो गए हैं जबकि रोहित के नाम पर 108 मैचों में 127 छक्के हैं। इनके अलावा इस लिस्ट में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन (113), न्यूजीलैंड के ही कोलिन मुनरो (107) और क्रिस गेल (105) छक्कों के साथ क्रमशः तीसरे-चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
यही नहीं गुप्टिल अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2700 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे और न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में रोहित शर्मा अभी भी शीर्ष पर हैं। उनके 2773 रन हैं जबकि गुप्टिल के अब 2718 रन हो गए हैं।
गुप्टिल ने 16वीं बार अर्धशतक पूरा किया। इस बार उन्होंने मात्र 27 गेंदों में ही इस आंकड़े को छू लिया। हालांकि वे यहां अपने तीसरे शतक से चूक गए और उन्हें डेनियल सैम्स ने स्टोइनिस के हाथों कैच करवाया।