{"_id":"56ebfd474f1c1b66258b4f66","slug":"nz-beat-australia-in-t20-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड ने अब कंगारुओं का किया 'शिकार', मिली लगातार दूसरी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड ने अब कंगारुओं का किया 'शिकार', मिली लगातार दूसरी जीत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Mar 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
मार्टिन गुप्टिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल अपने घर में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में जोरदार खेल दिखाने वाली न्यूजीलैंड की टीम अब टी-20 वर्ल्ड कप में भी जबर्दस्त खेल दिखा रही है और शुक्रवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।
विज्ञापन
धर्मशाला में खेले गए वर्ल्ड कप के 17वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य रखा और गेंदबाजों ने एक बार फिर छोटे लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया और टीम 8 रनों से रोमांचक जीत दिला दी।
विज्ञापन
केन विलियम्सन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है। अपने पहले मैच में उसने मेजबान टीम इंडिया को हराया था।
मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी करने के बाद टीम लगातार विकेट गंवाती रही जिससे 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। उसकी ओर से ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 39 रन (2 चौके और 4 छक्के) बनाए।
विज्ञापन
जवाब में कंगारू टीम को अच्छी शुरुआत मिली और 5.2 ओवर में 44 रन जुड़ने के बाद टीम को पहला झटका लगा। शेन वाटसन 13 रन बनाकर आउट हो गए। इस झटके के बाद टीम कभी भी उबर नहीं सकी। हालांकि मध्य क्रम में ग्लेन मैक्सवेल (22) और मिचेल मार्श (24) ने तेजी से रन बनाते हुए थोड़ी उम्मीद जगाई लेकिन किवी गेंदबाज एक बार फिर बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में कामयाब रहे और टीम को लक्ष्य के करीब नहीं जाने दिया।
किवी गेंदबाज मिचेल मैक्कलेघन ने 3 और मिचेल स्टैनर ने 2 और ईश सोढी को एक सफलता मिली।