फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   now Team India play with new ODI jersey

नई जर्सी से हटा तिरंगा, इंडिया सबसे बड़ा

Mon, 16 Sep 2013 05:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Sep 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
now Team India play with new ODI jersey

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया वनडे क्रिकेट में अब नई ड्रेस में नजर आएगी।

विज्ञापन


विश्वविख्यात कंपनी नाइक ने टीम इंडिया के लिए नई जर्सी तैयार की है। भारतीय क्रिकेट टीम अपने अगले वनडे मैचों में इस ड्रेस को पहनकर मैदान पर उतरेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया को अपना अगला वनडे सीरीज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ही देश में खेलना है।

दो सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया की टीम अक्टूबर में भारत का दौरा करेगी। इस दौरान कंगारू टीम को एकमात्र ट्वंटी-20 और सात वनडे मैच खेलने हैं।

भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन और उमेश यादव ने इस जर्सी का अनावरण करते हुए नई जर्सी की फोटो को ट्विटर पर पोस्ट भी किया है।

umesh














इस दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 10 अक्टूबर को राजकोट में खेलेगी, जहां पर टी-20 मैच खेला जाना है।

इसके बाद 13 अक्टूबर से वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच पुणे में खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच दो नवंबर को बंगलुरु में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed