{"_id":"8e6fb6ba-e7e7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"now-india-got-2nd-position-in-test-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट रैंकिंग में एक पायदान और ऊपर आई टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट रैंकिंग में एक पायदान और ऊपर आई टीम इंडिया
दुबई/एजेंसी
Updated Mon, 08 Jul 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने चैम्पियनशिप तालिका में सालाना अपडेट के बाद अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपनी पिछली दो टेस्ट श्रृंखला जीत ली थी लेकिन इसके बावजूद वह अन्य हालिया श्रृंखलाओं असफल प्रदर्शन से उसकी रैंकिंग पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
खासकर इंग्लैंन टीम की पाकिस्तान से 0-3 से हार, दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से हार और आठवीं रैंकिंग पर काबिज न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्रॉ के चलते महेंद्र सिंह धोनी की टीम से वह पिछड़ रही है।
विज्ञापन
हालांकि एलिस्टेयर कुक की टीम अपना दूसरा स्थान आगामी एशेज श्रृंखला में जीत से हासिल कर सकती है जो नाटिघंम में ट्रेंट ब्रिज में 10 जुलाई से शुरू होगी।
इंग्लैंड को दोबारा दूसरे स्थान पर आने के लिए इसमें 3-0 या इससे बेहतर अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।