फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   now behave son, bishan singh bedi to monty panesar

बेदी ने पनेसर से कहा, सुधर जाओ बेटा

Thu, 08 Aug 2013 07:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 08 Aug 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
now behave son, bishan singh bedi to monty panesar

भारत के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर को बर्ताव में सुधार लाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


पनेसर पर बुधवार को नशे की हालत में ब्राइटन के शूश नाइटक्लब के बाउंसरों पर पेशाब करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

बेदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘बहुत शरारती हो मोंटी। मैंने कभी सोचा नहीं था कि तुम्हें जोखिम उठाना इतना पसंद है। पहली गलती पर मैं तुम्हें माफ करता हूं। अब सुधर जाओ बेटा।’ पनेसर के शुरुआती दिनों में बेदी उनके गुरू रहे हैं।

पढ़ें, क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बाउंसरों पर पेशाब किया
'द सन' अखबार के अनुसार समीपी होव में रहने वाले पनेसर एशेज सीरीज में टीम की जीत का जश्न मना रहे थे लेकिन बीच के सामने बने बार में महिलाओं को परेशान करने की शिकायत मिलने के बाद उसे बाहर जाने के लिए कह दिया गया। बाद में उसने वहां खड़े बाउंसरों पर पेशाब किया।
विज्ञापन


पनेसर के प्रवक्ता ने कहा, ‘अगर किसी तरह की गलती हुई है तो मोंटी उसके लिए माफी मांगना चाहता है।’ उसके काउंटी क्लब ससेक्स ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब ने कहा, ‘ससेक्स काउंटी क्लब इसकी पुष्टि करना चाहता है कि सोमवार की सुबह एक घटना हुई, जिसमें मोंटी पनेसर शामिल था। मामले की जांच हो रही है और क्लब इस पर आगे कोई बयान नहीं देगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed