फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   not thinking of retirement admits misbah ul haq

संन्यास को तैयार नहीं हैं 38 साल के पाक कप्तान

Fri, 29 Mar 2013 04:35 PM IST
लाहौर/इंटरनेट डेस्क
लाहौर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 29 Mar 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
not thinking of retirement admits misbah ul haq

टेस्ट और वनडे मैचों में लगातार फ्लॉप हो रहे पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने अपने संन्यास की संभावनाओं को नकार दिया है।

विज्ञापन


38 वर्षीय मिस्बाह ने गद्दाफी स्टेडियम में कहा, 'मेरे अंदर अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। मैं फिलहाल टेस्ट या वनडे फॉर्मेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं।'

हालांकि मिस्बाह ने भविष्य में अपने प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाजी में कुछ परिवर्तन करने की बात जरूर कही।

मिस्बाह ने कहा, 'मैंने वनडे में अपनी बल्लेबाजी सुधारने के लिए टीम के कई साथी खिलाड़ियों से बात की है। सभी का मानना है कि मुझे अपने मन से विकेट गंवाने का डर भगाना चाहिए और आक्रमकता के साथ शॉट्स लगाने की रणनीति अपनानी चाहिए।'

मालूम हो कि मिस्बाह उल हक की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे करारी हार मिली थी। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में पाक को 3-0 से रौंदा था। इस दौरे पर मिस्बाह ने बल्ले से भी निराश किया था।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिली शर्मनाक हार के बाद से पाक के टेस्ट और वनडे कप्तान मिस्बाह आलोचकों के निशाने पर हैं।

कई पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर और मीडिया मौजूद फॉर्म और उम्र को लेकर लगातार मिस्बाह पर संन्यास लेने का दबाव बना रही है। मिस्बाह 28 मई को 39 साल के हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed