फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Not Sachin Rahul Dravid is Lone Indian in Kumar Sanagakara All Time XI

भारत के बेस्ट खिलाड़ी हैं द्रविड़, सचिन को टीम में नहीं मिली जगह

Wed, 29 Jun 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
Not Sachin Rahul Dravid is Lone Indian in Kumar Sanagakara All Time XI
राहुल द्रविड़ - फोटो : getty
क्रिकेट जगत में इन दिनों ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनने का दौर चल रहा है। न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम और इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल के बाद अब श्रीलंका के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर कुमार संगकारा ने भी अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन


मजे की बात यह है कि संगकारा ने अपनी इस टीम में इंडिया-ए के कोच राहुल द्रविड़ को सचिन तेंदुलकर से ऊपर तरजीह दी है। इस टीम में जगह बनाने वाले द्रविड़ इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। संगकारा ने द्रविड़ को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया है। उन्होंने इस टीम की कमान श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा को सौंपी है।
विज्ञापन


लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड द्वारा जारी अपने वीडियो में संगकारा ने कहा कि हेडन और द्रविड़ की जोड़ी बेमिसाल रहेगी। बल्लेबाजी क्रम में संगकारा ने रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) और ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज ) को भी जगह दी है। शीर्ष ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को भी इस टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एडम गिलक्रिस्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सचिन को नहीं मिली इस टीम में जगह जगह

Not Sachin Rahul Dravid is Lone Indian in Kumar Sanagakara All Time XI
Sachin Tendulkar
38 साल के संगकारा ने अपनी टीम में दो लेग स्पिनर्स को शामिल किया है। संगकारा ने शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन स्पिन विभाग में रखा है। पेस बैटरी के लिए उन्होंने हमवतन चमिंडा वास और स्विंग के सरताज वसीम अकरम को शामिल किया है।

उनकी ड्रीम टीम में चार ऑस्ट्रेलियाई, तीन श्रीलंकाई खिलाड़ियों के अलावा भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी को जगह दी गई है।

सोमवार को न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम और फिर इंग्लैंड के इयान बेल ने भी अपनी ड्रीम टीम चुनी थी। दोनों ने ही अपनी-अपनी टीम में सचिन तेंदुलकर को इकलौते भारतीय के रूप में टीम में शामिल किया, मगर संगकारा की नजर में 'द वॉल' द्रविड़ मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर से बेहतर खिलाड़ी नजर आए।

संगकारा की एकादश टीम: मैथ्यू हेडन, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, अरविंद डी सिल्वा (कप्तान), जैक्स कैलिस, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम और चामिंडा वास। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed