फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Not Gambhir-Laxman harbhajan singh expressed his desire to become the head coach of team india after t20 wc

Team India: गंभीर-लक्षमण नहीं, इस खिलाड़ी ने जताई हेड कोच बनने की इच्छा, कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर रह जाएंगे दंग

Tue, 21 May 2024 05:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 21 May 2024 05:09 PM IST
सार

हरभजन सिंह ने साल 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 आईसीसी टी20 और 2011 आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का ऑफ स्पिनर हिस्सा थे।

विज्ञापन
Not Gambhir-Laxman harbhajan singh expressed his desire to become the head coach of team india after t20 wc
हरभजन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद उनका कार्यकाल आगामी विश्व कप तक बढ़ाया गया था। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद पर आवेदन मंगाए। इस बीच पू्र्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन


तीनों प्रारूपों में होगा एक कोच
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। मुख्य कोच पद पर बने रहने के लिए उन्हें भी आवेदन करना होगा। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 27 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

भज्जी का बयान
भारतीय टीम के लिए मुख्य कोच की भूमिका निभाने पर भज्जी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं आवेदन करूंगा या नहीं। भारत में कोचिंग करना मानव प्रबंधन के बारे में है, न कि खिलाड़ियों को पुल करना सिखाने के बारे में। वे इसे अच्छी तरह से जानते हैं। आप उन्हें कुछ मार्गदर्शन दे सकते हैं। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है और अगर मुझे इसे वापस देने का मौका मिलेगा तो मुझे बहुत खुशी होगी।"


पूर्व स्पिनर का करियर
हरभजन सिंह ने साल 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 आईसीसी टी20 और 2011 आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का ऑफ स्पिनर हिस्सा थे। भज्जी ने 17 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 1998 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए। उन्होंने 236 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 269 विकेट लिए। हरभजन ने 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25 विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed