WI Inning
44/2 (5.4 ov)
Rovman Powell 0(2)*
Shai Hope 25 (20)
IND elected to bowl
{"_id":"34b9c7ec-ef7a-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"no-sri-lanka-premier-league-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा नहीं हुई तो स्थगित हो गई श्रीलंकाई लीग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फीस जमा नहीं हुई तो स्थगित हो गई श्रीलंकाई लीग
कोलंबो
Updated Thu, 18 Jul 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट ने भी आठों फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा टूर्नामेंट फीस जमा नहीं करने के कारण श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) का दूसरा संस्करण स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट इस साल 10 अगस्त से 07 सितंबर तक खेला जाना था। लेकिन टीमों ने फ्रेंचाइजी फीस के अलावा श्रीलंका बोर्ड (एसएलसी) को बैंक गारंटी का पैसा भी जमा नहीं कराया।
विज्ञापन
फ्रेंचाइजीज को पैसा जमा कराने के लिए दो बार मौका दिया गया पर वे ऐसा कर पाने में नाकाम रहे। साथ ही श्रीलंका क्रिकेट ने उनके साथ करार भी खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
एसएलसी ने कहा कि वह यह टूर्नामेंट स्थगित करने पर खेद प्रकट करते हैं। एएलपीएल इस साल नहीं होगा। इसलिए अब हमें अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर नए मॉडल बनाने पर विचार करना होगा।
इस बीच, आयोजकों ने 14 से 20 जुलाई तक पेश होने वाले टूर्नामेंट ड्राफ्ट को भी स्थगित कर दिया है जिसमें फ्रेंचाइजियों ने फीस जमा कराने के लिए अधिक समय की मांग की थी।
यह टूर्नामेंट 2011 से शुरू किया जाना था, लेकिन उस साल बीसीसीआई के अपने खिलाड़ियों को वहां पर भेजने से इनकार करने के बाद लीग को स्थगित कर दिया गया था।
पिछले साल लीग का पहला संस्करण खास सफल नहीं रहा था। बाद में स्पॉट फिक्सिंग मामले से इसकी खास और गिर गई थी।