{"_id":"65c11d48-8366-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"no-pressure-was-on-me-said-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर बोले, मुझ पर कोई दबाव नहीं था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भुवनेश्वर बोले, मुझ पर कोई दबाव नहीं था
हैदराबाद/खेल डेस्क
Updated Sat, 02 Mar 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुरुआती तीन विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलने वाले मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि चेन्नई में पहले टेस्ट में कोई विकेट नहीं ले पाने का उन पर कोई दबाव नहीं था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मुझे चेन्नई में कोई विकेट नहीं मिला था लेकिन मुझ पर कोई दबाव नहीं था। मेरा मुख्य लक्ष्य यहां स्टंप्स की लाइन में गेंदबाजी करना था और इससे मुझे ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम में तीन विकेट लेने में मदद मिली। चूंकि विकेट धीमा था और कुछ गेंदें नीची रह रही थीं इसलिए मेरे लिए यह योजना कारगर रही। हम सभी जानते हैं कि भारतीय परिस्थितियों में स्पिनरों का दबदबा रहता है इसलिए यदि कोई मध्यम तेज गेंदबाज कम से कम दो विकेट निकाल ले तो अच्छा लगता है।’
विज्ञापन
भुवनेश्वर ने साथ ही कहा कि देश के लिए टेस्ट खेलना हमेशा सपना होता है और जब मुझे पहला विकेट मिला तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।