फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   'No one can withstand pressure like Virat Kohli', reaction of BCCI officials after IND vs PAK Champions Trophy

Virat Kohli Century: 'कोहली की तरह कोई दबाव नहीं झेल सकता', 'विराट' शतक के बाद BCCI अधिकारियों की प्रतिक्रिया

Mon, 24 Feb 2025 01:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Feb 2025 01:28 PM IST
सार

कोहली के नाबाद शतक की मदद से भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

विज्ञापन
'No one can withstand pressure like Virat Kohli', reaction of BCCI officials after IND vs PAK Champions Trophy
राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने दबाव में असाधारण धैर्य का शानदार परिचय दिया।
विज्ञापन


कोहली के नाबाद शतक की मदद से भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान दिखाया कि दबाव कैसे झेलना होता है और देश के लिए कैसे खेलना है। अपनी बेहतरीन पारियों के जरिए विराट ने कई लोगों का दिल और देश के लिए मैच जीते हैं।'
विज्ञापन


शुक्ला ने कहा, 'कोहली का शतक शानदार था। जिस तरह से उन्होंने अपना शतक बनाया। जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम को स्थिरता प्रदान की, वह कोई नहीं कर सकता।' कोहली का वनडे में यह 51वां शतक था। उन्होंने अपनी 100 रन की पारी में सात चौके लगाए। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा, 'पूरा देश विराट के शतक का इंतजार कर रहा था। उन्होंने आज जिस तरह से बल्लेबाजी की वह देखने लायक शानदार पारी थी। आईसीसी की प्रतियोगिताओं में भारत के अच्छे प्रदर्शन में आईपीएल ने अहम भूमिका निभाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed