{"_id":"65630581fdc4866141088323","slug":"no-forced-friendship-or-relationship-rishabh-pant-cryptic-post-before-retain-released-players-list-ipl-2024-2023-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant: 'जबरदस्ती की दोस्ती या रिश्ता नहीं...', रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट से पहले ऋषभ पंत का पोस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant: 'जबरदस्ती की दोस्ती या रिश्ता नहीं...', रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट से पहले ऋषभ पंत का पोस्ट
Sun, 26 Nov 2023 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:14 PM IST
सार
पंत फिलहाल प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद उबर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने एक पोस्ट से फैंस के मन में उत्सुकता बढ़ा दी है। आज ही रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी होने वाली है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज पोस्ट किया। पंत ने लिखा- अब से कोई भी जबरदस्ती की दोस्ती या रिश्ता नहीं। या तो यह आगे बढ़ता चला जाता है या फिर खत्म हो जाता है। पंत ने मैसेज में किसी का जिक्र नहीं किया है और फैंस को कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है। पंत फिलहाल प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं। वह दिसंबर 2022 में हुई कार दुर्घटना के बाद उबर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने नवंबर की शुरुआत में पंत के स्वास्थ्य पर एक बड़ा अपडेट दिया था। गांगुली ने आश्वासन दिया था कि पंत आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन पंत टीम के साथ अभ्यास नहीं कर रहे हैं। गांगुली ने 10 नवंबर को कहा- पंत अब ठीक हैं। वह अगले सीजन में आईपीएल में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा- हालांकि, पंत कोलकाता में अभ्यास नहीं कर रहे हैं। उनके पास अभ्यास के लिए उतरने का अभी भी समय है। जनवरी (2024) तक वह और बेहतर हो जाएंगे। गांगुली ने कहा, 'हम टीम के बारे में बात कर रहे थे। वह कप्तान हैं, इसलिए उन्होंने आगामी नीलामी के बारे में अपने विचार रखे हैं। यही कारण है कि वह टीम से जुड़े कुछ पहलुओं को अंतिम रूप देने के लिए यहां (कोलकाता) आए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की कार पिछले साल दिसंबर में एक दुर्घटना में डिवाइडर से टकरा गई थी और उसमें आग लग गई थी। हालांकि, पंत सही समय पर कार से निकलने में कामयाब रहे थे। पंत क्रिकेट विश्व कप 2023 में भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वह मेगा इवेंट के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे। फैंस पंत की वापसी का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।