फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   No day-night Test in India-NZ series

BCCI की योजना पर पानी फिरा, इस साल नहीं होगा गुलाबी टेस्ट मैच

Wed, 29 Jun 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
No day-night Test in India-NZ series
टीम इंडिया

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले दिन-रात के टेस्ट मैच की अपार सफलता के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी काफी उत्साहित हो गया था कि वह भी अपने घर में दिन-रात का टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से कराए। बोर्ड की योजना भी थी कि सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में एक मैच गुलाबी गेंद से खेली जाए लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन


अप्रैल में तत्कालीन बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने ऐलान किया था कि सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के भारत दौरे के दौरान खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का एक मैच दिन-रात का खेला जाएगा। लेकिन अनुराग के इस बयान के ठीक एक दिन बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी कर कहा कि इस मामले में अभी कुछ भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


खुद बीसीसीआई और अनुराग की इस योजना पर पानी फिरता दिखा जब पिछले हफ्ते अनुराग ठाकुर ने माना कि इस सीरीज में फ्लडलाइट टेस्ट कराने की संभावना कम दिखती है और भारत दिन-रात के टेस्ट मैच खेलने को लेकर कोई हड़बड़ी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज कार्यक्रम में फेरबदल

No day-night Test in India-NZ series
टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी। सभी तीनों टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। बीसीसीआई की शुरुआती प्रेस रिलीज में कहा गया था कि सीरीज का दूसरा टेस्ट इंदौर और तीसरा टेस्ट कोलकाता में खेला जाएगा। लेकिन बाद में कार्यक्रम में थोड़ा सा फेरबदल कर दिया गया। और अब दूसरा टेस्ट कोलकाता में होगा जबकि तीसरा टेस्ट इंदौर में खेला जाएगा। कार्यक्रम में फेरबदल अक्टूबर में होने वाले दूर्गा पूजा को ध्यान में रखकर किया गया है। 

फिलहाल मंगलवार को बीसीसीआई ने एक अनोखी परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार टीम इंडिया के शीर्ष क्रिकेटरों द्वारा घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान करवाया। टीम इंडिया के घरेलू सत्र का आगाज सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से हो रहा है। ट्विटर की जरिये भारत के शीर्ष खिलाड़ियों ने इसके कार्यक्रम की घोषणा की।

टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डंस में 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेला जाएगा जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट जो आठ से 12 अक्टूबर तक चलेगा वो इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इंदौर पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रहा है।

इससे पहले बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने ट्वीट किया था कि दूसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेला जाएगा जबकि मोहम्मद शमी ने ट्वीट किया कि ईडन गार्डंस को तीसरा और अंतिम टेस्ट दिया गया है जो आठ से 12 अक्टूबर तक चलेगा।
 

अनिल कुंबले ने ट्वीट कर दर्शकों को बुलाया मैच देखने

No day-night Test in India-NZ series

अजिंक्य रहाणे ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "महान खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली के स्थल पर पहली बार टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंदौर इस क्षण का इंतजार कर रहा है, जिस पर भारत बनाम न्यूजीलैंड 30 सितंबर को शुरू होगा जो सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच होगा।" कोहली ने लिखा, "टीम इंडिया अपने घरेलू सत्र की शुरुआत देश के सबसे पुराने में से एक स्थल, कानपुर में करेगा, जो न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट होगा और यह 22 सितंबर से शुरू होगा।"
 




धर्मशाला पांच वनडे सीरीज के पहले मैच की मेजबानी 16 अक्टूबर को करेगा जबकि दिल्ली 19 अक्टूबर, मोहाली 23 अक्टूबर, रांची 26 अक्टूबर और विशाखापत्तनम 29 अक्टूबर को अन्य मैचों का आयोजन किया जाएगा।

नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपने ट्विटर अकाउंट से दर्शकों को विशाखापत्तनम में अंतिम वनडे के लिए मैच देखने का आग्रह किया। कुंबले ने लिखा, "विजाग में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का अंतिम वनडे 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया के समर्थन के लिए स्टेडियम में मैच देखने पहुंचना।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed