फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   no bail for ankeet chavan, marriage in trouble

फिक्सिंग से फंस गया सात फेरे लेने का सपना

Tue, 28 May 2013 08:17 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Tue, 28 May 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
no bail for ankeet chavan, marriage in trouble

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की बदौलत दौलत की गर्मी महसूस करने वाले राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर अंकित चव्हाण की खुद की जिंदगी झुलस गई है। यहां तक कि उनके शादी का लड्डू खा पाने पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को कोर्ट ने उनके 4 जून तक तिहाड़ में बने रहने का फरमान सुना दिया है। जबकि 2 जून को उसकी शादी पहले से तय है। अंकित ने जमानत की जो याचिका दायर की थी उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। और तो और उनकी मंगेतर के परिवार वालों ने भी चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


2 जून को अंकित की शादी उनकी गर्लफ्रेंड से होने जा रही थी। रिंग सेरमनी पहले ही हो चुकी है। उसके बाद से ही दोनों के परिवार शादी को लेकर उत्साह और उमंग के साथ शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन इसी बीच वह स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में फंस गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद जो खुलासे किए उससे दोनों के ही परिवार को तनाव ने भी घेर लिया है। वे नहीं समझ पा रहे कि आखिर करा क्या जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अंकित की हर तरफ हो रही किरकिरी और पुलिस के झंझट में फंसने की वजह से लड़की के परिवार वालों की शादी को लेकर अलग-अलग राय बन रही है। अब शादी का जोश दोनों ही परिवारों में लगभग खत्म हो चुका है। अंकित ने अपनी शादी के नाम पर जमानत की गुहार लगाई थी। उनके वकील किशोर गायकवाड़ ने कोर्ट में अर्जी देकर शादी की दलील देकर जमानत मांगी थी। इस पर कोर्ट ने 28 मई को विचार करने की तारीख दी थी।


मंगलवार को कोर्ट ने जमानत की अर्जी नामंजूर कर दी और उनकी न्यायिक हिरासत में बने रहने पर मोहर लगा दी। कोर्ट के इस फैसल से यह तय हो गया कि अब दो जून को अंकित अपनी दुल्हन के साथ सात फेरी नहीं ले सकेंगे। अब यह भी देखना होगा कि उनकी मंगेतर के परिवार वाले शादी को लेकर क्या फैसला लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed