Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nigar Sultana Statement on Jahanara Alam Allegations Harmanpreet Kaur News in Hindi

Sultana vs Alam: 'मैं हरमनप्रीत हूं क्या?' जहानारा के आरोप पर सफाई देते हुए सुल्ताना ने भारतीय कप्तान को घसीटा

Tue, 18 Nov 2025 06:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Nov 2025 06:59 PM IST
सार

बांग्लादेश की महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने तेज गेंदबाज जहानारा आलम द्वारा उन पर लगाए जूनियर खिलाड़ियों के साथ मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन उन्होंने भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने विवाद में घसीट लिया है।

विज्ञापन
Nigar Sultana Statement on Jahanara Alam Allegations Harmanpreet Kaur News in Hindi
जहानारा आलम-हरमनप्रीत कौर-निगार सुल्ताना - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने तेज गेंदबाज जहानारा आलम द्वारा उन पर लगाए जूनियर खिलाड़ियों के साथ मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का जिक्र करते हुए कहा कि 'मैं क्यों किसी को मारूंगी?' दरअसल, जहानारा ने हाल ही में सुल्ताना पर जूनियर खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

'मैं किसी को क्यों मारूंगी?'

सुल्ताना ने खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को घसीटा। उन्होंने कहा, 'डेली क्रिकेट को दिए इंटरव्यू में कहा, मैं किसी को क्यों मारूंगी? मेरा मतलब है, मैं अपने बल्ले से स्टंप्स पर क्यों मारूंगी? क्या मैं हरमनप्रीत हूं, जो मैं इस तरह स्टंप्स पर मारूंगी? मैं ऐसा क्यों करूंगी? अपने निजी जीवन में, अगर मैं खाना बना रही हूं या कुछ और कर रही हूं, तो मैं अपना बल्ला इधर-उधर पटक सकती हूं, मैं अपने हेलमेट पर भी मार सकती हूं। यह मेरा अपना मामला है।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मैं किसी और के साथ ऐसा क्यों करूंगी? मैं शारीरिक रूप से क्यों उलझूंगी? सिर्फ इसलिए कि कोई ऐसा कहता है? आप अन्य खिलाड़ियों या किसी और से पूछ सकते हैं कि क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

किस घटना का जिक्र कर रही हैं सुल्ताना?

बांग्लादेश की कप्तान सुल्ताना ने जिस घटना का जिक्र करते हुए हरमनप्रीत कौर पर तंज कसा है, वह भारतीय महिला टीम के बांग्लादेश दौरे की है। दरअसल, तीसरे और आखिरी वनडे में हरमनप्रीत को एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने के बाद, उन्होंने अपना आपा खो दिया था और स्टंप पर मारा था। इसके बाद उनकी अंपायर से बहस भी हो गई थी। जिसके लिए हरमनप्रीत पर दो मैचों का प्रतिबंध भी लगा था।

विज्ञापन

'जूनियर्स को थप्पड़ मारे जाते हैं'

इससे पहले बांग्लादेश की अनुभवी तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने  'कालेर कंठो' को दिए इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए थे। उन्होंने कहा, 'ये कोई नई बात नहीं है, जोती (निगार का उपनाम और जर्सी पर लिखा नाम) जूनियर खिलाड़ियों को बहुत मारती है। हाल ही में हुए विश्व कप के दौरान कई जूनियर्स ने मुझसे कहा कि अब गलती नहीं करूंगी, वरना फिर थप्पड़ पड़ेगा। कुछ ने तो बताया कि उन्हें कल ही पीटा गया था।' उन्होंने यह भी दावा किया कि दुबई दौरे के दौरान कप्तान निगार ने एक जूनियर खिलाड़ी को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था।

'टीम का माहौल टॉक्सिक हो गया'

32 वर्षीय जहानारा ने कहा कि टीम का माहौल धीरे-धीरे टॉक्सिक होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 में यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान उन्हें मानसिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या हुई, जिसके चलते उन्होंने दो महीने का ब्रेक लिया। उन्होंने कहा, 'मैं अकेली नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में लगभग हर खिलाड़ी किसी न किसी तरह की परेशानी झेल रही है। एक-दो खिलाड़ियों को ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं, बाकी को अनदेखा कर दिया जाता है।' जहानारा ने यह भी आरोप लगाया कि 2021 से सीनियर खिलाड़ियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, और उन्हें धीरे-धीरे टीम से बाहर कर दिया गया।

बीसीबी का जवाब- आरोप मनगढ़ंत और झूठे

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने जहानारा के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करते हुए कहा, 'ये सभी आरोप बेबुनियाद, झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं। जब टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उस समय इस तरह के गंभीर आरोप बेहद निराशाजनक हैं।' बोर्ड ने कहा कि वर्तमान महिला टीम का वातावरण पूरी तरह एकजुट और पेशेवर है, और कप्तान निगार सुल्ताना पर लगाए गए किसी भी आरोप का कोई प्रमाण नहीं मिला है। बयान में कहा गया, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसी खिलाड़ी, जिसका अब बांग्लादेश क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है, इस तरह के भ्रामक बयान दे रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed