फाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, आंकड़े देखकर टूट जाएगा बांग्लादेश का मनोबल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया श्रीलंका में खेली जा रही निदाहास ट्रॉफी ट्राई टी20 सीरीज में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इस मैच को जीतकर रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
इससे पहले भारत ने चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से मात देकर सीरीज में मिली पहली हार का हिसाब बराबर करने में कामयाब रही थी। टीम इंडिया इस मैच में ज्यादा फेर-बदल नहीं करना चाहेगी। उसकी पहली प्राथमिकता टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाने की होगी।
वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 215 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करके बांग्लादेश का मनोबल ऊंचा होगा। वह भी भारत को हराकर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश करना चाहेगा।
हार से नहीं पड़ेगा टीम इंडिया पर ज्यादा फर्क
अगर टीम इंडिया संयोगवश बांग्लादेश के हाथों यह मैच हार भी जाता है तो उसके लिए फाइनल के रास्ते खुले ही रहेंगे। लेकिन उसे इसके बाद फिर बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के परिणाम का इंतजार करना होगा। इसके अलावा नेट रन रेट का महत्व भी बढ़ जाएगा। टूर्नामेंट में लगातार दो मैच जीतकर फिलहाल भारत का नेट रन रेट +0.21 है।
आंकड़े देखकर टूट जाएगा बांग्लादेश का मनोबल
इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टी20 मैचों के आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो वह भारत की ओर झुका हुआ दिखाई देता है। इन दोनों के बीच खेले गए पिछले सभी 6 टी20 मुकाबले भारत जीतने में कामयाब रहा है। जबकि पिछले 5 मुकाबलों में भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि एक रद्द रहा है और एक मुकाबला बांग्लादेश जीतने में कामयाब रहा है।
रोहित बने हुए है टीम इंडिया के लिए सिरदर्द
इस मैच में एक बार फिर टीम इंडिया के लिए उनके कप्तान रोहित शर्मा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। दरअसल वह दक्षिण अफ्रीका दौरे से अब तक खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं। वहीं, सुरेश रैना को भी एक बड़ी पारी खेलने की दरकार है। उन्हें हर मैच में शुरूआत तो मिल रही है लेकिन उसे वह बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर पा रहे हैं।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
टीम इंडिया: रोहित शर्मा ( कप्तान ), शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत।
बांग्लादेश: महमुदुल्लाह ( कप्तान ), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, इमरुल कायेस, मुश्फिकर रहीम, सब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, तसकीन अहमद, अबु हैदर, अबु जायेद, आरिफुल हक, नजमुल इस्लाम, नूरूल हसन, मेहदी हसन, लिटन दास।