विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम एक नए अभियान के लिए तैयार है। अगले महीने से भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति पहले शुक्रवार को टीम इंडिया का चयन करने वाली थी, हालांकि अब मुंबई में होनी वाली यह मीटिंग कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी है।
38 बरस के धोनी अब बल्ले से ‘मैच फिनिशर’ की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपने संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। भारत को तीन अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20, वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखकर चयनकर्ता युवा ऋषभ पंत को मौका दे सकते हैं।
3 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी को पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में टी-20 श्रृंखला के लिए नहीं चुना गया था। ऐसी पूरी संभावना है कि वह इस बार भी बाहर रहें। पंत को विश्व कप में चोटिल शिखर धवन की जगह बुलाया गया था, जिसमें भारत सेमीफाइनल में बाहर हो गया।
4 of 6
एम एस धोनी-रन आउट
- फोटो : social Media
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूरे वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए शायद उन्हें टीम में शामिल नहीं लिया जाएगा। विश्व कप में जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी पारियां खेलीं उससे उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
5 of 6
shubhman gill vijay shankar
अंबाती रायुडू के रिटायर होने और विजय शंकर के नाकाम रहने से उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं। चयनकर्ता युवा शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के नाम पर भी विचार कर सकते हैं हालांकि शॉ कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं।