{"_id":"59e98ac64f1c1bc8678b6a71","slug":"newzeland-player-ish-sodhi-takes-place-in-one-day-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईश सोढी ने न्यूजीलैंड वनडे टीम में टॉड एस्टल की जगह ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ईश सोढी ने न्यूजीलैंड वनडे टीम में टॉड एस्टल की जगह ली
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेग स्पिनर ईश सोढी ने भारत के खिलाफ यहां 22 अक्तूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये न्यूजीलैंड टीम में चोटिल टॉड एस्टल की जगह ली। एस्टल मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में ग्रोइन चोटिल हो गये थे, अब वह पूरी वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पायेंगे।
विज्ञापन
वह इस मैच में केवल तीन गेंद ही फेंक सके थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आज कहा, ‘‘स्कैन में पुष्टि हुई कि एस्टल गंभीर चोटिल हो गये हैं और इससे वह तीन हफ्तों तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। ’’ इसके अनुसार सोढी को ट्वेंटी20 टीम में चुना गया था लेकिन वह एस्टल की जगह लेंगे।
विज्ञापन
वनडे सीरीज में तीन मैच होंगे जो 22 अक्तूबर को मुंबई, 25 अक्तूबर को पुणे में और 29 अक्तूबर को कानपुर में खेले जायेंगे।