फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand won one day series against pakistan

बोल्ट ने पाक को सिर्फ 74 रन पर समेटा, न्यूजीलैंड ने विशाल जीत के साथ किया सीरीज पर कब्जा

Sat, 13 Jan 2018 01:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
new zealand won one day series against pakistan
बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट (17 रन देकर 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीसरे वन-डे में पाकिस्तान को 183 रन के विशाल अंतर से हराया। डुनेडिन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 257 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 27.2 ओवर में महज 74 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


इसी के साथ कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बनाई। सीरीज का चौथा मैच मंगलवार को हैमिलटन में खेला जाएगा। 

इस मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। बोल्ट ने 7.2 ओवर फेंकने के बाद कुल 17 रन देकर 5 विकेट झटके। बोल्ट के लाजवाब प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। पाकिस्तान टीम की तरफ से खेलने वाले सात बल्लेबाज अपने स्कोर को दोहरे अंकों में भी तब्दील नही कर सके। वहीं, टीम की तरफ से सबसे ज्यादा स्कोर रुमान रईस ने किया। रुमान ने 14 गेंदें खेलकर 3 चौकों की मदद से 16 रन बनाए।
विज्ञापन


इससे पहले मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। विलियमसन ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। विलियमसन को रुमान रईस ने मोहम्मद हफीज के हाथों कैंच आउट करवाया। इसके अलावा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 64 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन का योगदान दिया। अनुभवी बल्लेबाजी रॉस टेलर ने 52 रन की शानदार पारी खेलकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मैच में कड़ा प्रयास करने के बाद भी पाकिस्तान के गेंदबाज न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने से नहीं रोक सके। पाकिस्तान की तरफ से रुमान रईस और हसन अली ने 3-3 विकेट लिए, जबकि शादाब खान ने कीवी टीम के 2 खिलाड़ियों को शिकार बनाया। फिलहाल दोनों टीमों के बीच चौथा मैच 16 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इस दौरे पर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed