फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Women vs India Women 3rd ODI Live Cricket Score Commentary India Women Tour of New Zealand 2022

INDW vs NZW: मंधाना-झूलन की वापसी से सीरीज बचाने का मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे कल

Thu, 17 Feb 2022 10:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Feb 2022 10:50 PM IST
सार

भारतीय टीम यह मैच हारी तो गंवा देगी सीरीज। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के शुक्रवार को खेलने की उम्मीद है। मंधाना की वापसी से बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगा।

विज्ञापन
New Zealand Women vs India Women 3rd ODI Live Cricket Score Commentary India Women Tour of New Zealand 2022
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक और सीरीज हारने की कगार पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी क्रम शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की वापसी से मजबूत होगा। पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ रहे भारत को करो या मरो के मुकाबले में सभी विभागों में सुधार करना होगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी मंधाना अनिवार्य एकांतवास से गुजरने के बाद दूसरे एकदिवसीय से पहले टीम के साथ जुड़ गई थी लेकिन मैच के लिए तैयार होने के लिए उन्हें कुछ दिन के समय की जरूरत थी। एकांतवास पूरा करने के बाद रेणुका सिंह और मेघना सिंह की तेज गेंदबाजी जोड़ी भी चयन के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


गोस्वामी की कमी खली
गर्दन में जकड़न के कारण दूसरे मैच से बाहर रहीं अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के शुक्रवार को खेलने की उम्मीद है। मंधाना की वापसी से बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगा लेकिन भारत ने दूसरा वनडे बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी के कारण गंवाया था। गेंदबाजों ने काफी निराश किया था क्योंकि वे 271 रन के मजबूत लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रहीं थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झूलन की कमी काफी खली थी क्योंकि भारत ने तेज गेंदबाजों से सिर्फ 10 ओवर करवाए थे। पूजा वस्त्रकार ने सात जबकि पदार्पण कर रहीं सिमरन बहादुर ने तीन ओवर गेंदबाजी की। स्पिनरों ने काफी रन तो नहीं लुटाए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

हरमन की फॉर्म चिंता का सबब
टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर 2017 विश्व कप से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ दो बार 50 से अधिक रन बना पाई हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। मौजूदा शृंखला में हालांकि उन्होंने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने दूसरे मैच में नौ ओवर गेंदबाजी की। स्नेह राणा जैसी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मौजूद है और ऐसे में हरमनप्रीत को अंतिम एकादश में अपनी जगह बचाने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

शेफाली पर भी बेहतर करने का दबाव
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर भी दबाव होगा क्योंकि पिछले साल पदार्पण करने के बाद आठ मैच में वह सिर्फ 25 की औसत से रन बना पाई हैं। कप्तान मिताली राज के लिए मंधाना की सलामी जोड़ीदार चुनने की कड़ी चुनौती होगी क्योंकि बाएं हाथ की इस बल्लेबाज की गैरमौजूदगी में एस मेघना ने प्रभावित किया है। भारत ने पिछली शृंखला वेस्टइंडीज में 2019-20 में जीती थी और टीम को विश्व कप से पहले लय हासिल करने की जरूरत है।

मेहमान टीम को न्यूजीलैंड को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा जिसका शीर्ष क्रम बेहतरीन फॉर्म में है। सूजी बेट्स और अमेलिया केर क्रमश: पहले और दूसरे मैच में शतक जड़ चुकी हैं। नियमित कप्तान सोफी डिवाइन ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाज के रूप में उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। न्यूजीलैंड की आपात योजना के तहत दूसरे मैच में सोफी की जगह एमी सेटरथवेट ने कप्तानी की थी।

टीम इस प्रकार हैं 
भारत : एस मेघना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋ चा घोष, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, सिमरन बहादुर, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, स्नह राणा, मेघना सिंह, तानिया भाटिया, रेणुका सिंह, स्मृति मंधाना और झूलन गोस्वामी।


न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, अमेलिया केर, एमी सेटरथवेट (कप्तान), मैडी ग्रीन, केटी मार्टिन, ब्रुक हॉलिडे, हेले जेनसेन, जेस केर, रोजमेरी मायेर, फ्रेंन जोनास, लिया ताहुहु, लॉरेन डाउन, फ्रांसिस मैकाय और हैना रोवे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed