फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand suffered another setback as Lockie Ferguson was ruled out of the Champions Trophy due to injury

Champions Trophy: मैच से ठीक पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, फर्ग्यूसन बाहर हुए; इस गेंदबाज को टीम में मिली जगह

Tue, 18 Feb 2025 02:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 02:16 PM IST
सार

फर्ग्यूसन के बाहर होने से न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड और कप्तान मिचेल सैंटनर को इस ऑलराउंडर के बिना रणनीति तैयार करनी होगी। फर्ग्यूसन की चोट पहले से ही टीम के लिए चिंता का विषय थी और उनकी अनुपस्थिति से न्यूजीलैंड को झटका लगा है।

विज्ञापन
New Zealand suffered another setback as Lockie Ferguson was ruled out of the Champions Trophy due to injury
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मुकाबले से पहले झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने फर्ग्यूसन की जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया है जिसके लिए उसे आईसीसी की इवेंट तकनीकी समिति की मंजूरी भी मिल गई है। फर्ग्यूसन का खेलना पहले ही संदिग्ध माना जा रहा था। 
विज्ञापन

जैमीसन सितंबर 2023 के बाद खेलेंगे कोई वनडे मैच 
30 वर्ष के जैमीसन ने 13 वनडे मैच खेले हैं। वह फर्ग्यूसन की जगह लेंगे जो दाहिने पैर में चोट के कारण बाहर हैं। यह बांग्लादेश के खिलाफ सितंबर 2023 में खेले गए मैच के बाद जैमीसन का पहला वनडे मैच होगा। उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। डॉक्टरों ने उन्हें कमर के स्ट्रेस फ्रेक्चर के कारण एक साल आराम की सलाह दी थी। उन्होंने जनवरी में केंटरबरी के लिए सुपर स्मैश टी20 के जरिए वापसी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्ग्यूसन के बाहर होने से न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड और कप्तान मिचेल सैंटनर को इस ऑलराउंडर के बिना रणनीति तैयार करनी होगी। फर्ग्यूसन की चोट पहले से ही टीम के लिए चिंता का विषय थी और उनकी अनुपस्थिति से न्यूजीलैंड को झटका लगा है। न्यूजीलैंड ने इससे पहले बेन सीयर्स की जगह जैकब डफी को शामिल किया था, लेकिन फर्ग्यूसन भी समय से फिट होने में नाकाम रहे। फर्ग्यूसन को यह चोट आईएलटी20 में डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेलते हुए लगी थी। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड का पाकिस्तान से होगा सामना 
फर्ग्यूसन दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद थी। स्टीड ने कुछ दिनों पहले बताया था कि फर्ग्यूसन ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है और उनकी चोट में सुधार हो रहा है। न्यूजीलैंड का सामना टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन पाकिस्तान से बुधवार को कराची में होना है और इससे पहले फर्ग्यूसन अनफिट पाए गए हैं। 

रचिन की फिटनेस पर भी नजरें 
न्यूजीलैंड रचिन रवींद्र की फिटनेस पर भी नजरें बनाए हुए है जिन्हें लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय मैच के दौरान चोट लग गई थी। न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला आईसीसी खिताब जीतने के इरादे से इस टूर्नामेंट में उतरेगी, लेकिन खिलाड़ियों की चोट से परेशान कीवी टीम को स्क्वाड में मजबूती पर ध्यान केंद्रित करना होगा। न्यूजीलैंड के लिए अच्छी बात यह है कि वह इस टूर्नामेंट में त्रिकोणीय सीरीज में जीत के साथ उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed