फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand include daryl mitchell and blair tickner for t20is against india

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, युवाओं पर जताया भरोसा

Wed, 30 Jan 2019 09:04 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Jan 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
new zealand include daryl mitchell and blair tickner for t20is against india
डैरिल मिचेल

न्यूजीलैंड ने बुधवार को टीम इंडिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है। बल्लेबाज ऑलराउंडर डैरिल मिचेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को पहली बार राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 6 फरवरी को वेलिंगटन में खेला जाएगा।

विज्ञापन


देखें वीडियो
विज्ञापन


मिचेल को सुपर स्मैश अभियान और वन-डे क्रिकेट में न्यूजीलैंड ए की तरफ से दमदार प्रदर्शन के कारण शामिल किया गया है। वहीं टिकलर सिर्फ तीसरे मैच के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। वह लोकी फर्ग्यूसन की जगह लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग ब्रेसवेल को चोटिल जिमी निशाम के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता गाविन लार्सन ने कहा कि मिचेल ने शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है। उम्मीद है कि वह टीम इंडिया के खिलाफ भी कमाल करेंगे।


बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की तुलना में कीवी टीम ने इस बार कुछ बदलाव किए हैं। कप्तान केन विलियमसन की हेनरी निकोलस की जगह वापसी हुई है। वहीं ट्रेंट बोल्ट के कार्यभार को लगातार प्रबंध किया जा रहा है। 

भारतीय पुरुष और महिला टीम एक ही दिन तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेंलेगे। दोनों के मुकाबले एक ही पिच पर खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय स्क्वाड इस प्रकार है:

केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्यूसन (पहला और दूसरा मैच), मार्टिन गप्टिल, स्कॉट कुजेजिन, डैरिल मिचेल, कॉलिन मुनरो, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), इश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर और ब्येलर टिकनर (तीसरे मैच के लिए)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed