{"_id":"651695eb473191bb45020290","slug":"new-zealand-got-a-big-blow-before-odi-world-cup-2023-kane-williamson-out-of-the-first-match-against-england-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup: न्यूजीलैंड को विश्व कप शुरू होने से पहले लगा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच से विलियम्सन बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: न्यूजीलैंड को विश्व कप शुरू होने से पहले लगा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच से विलियम्सन बाहर
Fri, 29 Sep 2023 02:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:50 PM IST
सार
विलियम्सन हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार (29 सितंबर) को अभ्यास मैच में केवल बल्लेबाज के रूप में खेलने उतरे। तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में उनका लक्ष्य बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करना होगा।
विज्ञापन
केन विलियम्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियम्सन इंग्लैंड के खिलाफ पांच अक्तूबर को होने वाले उद्घाटन मैच से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के दौरान घुटने में चोट लगने के बावजूद विलियम्सन को विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है। टीम प्रंबधन उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और ज्यादा समय देना चाहता है।
विलियम्सन हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार (29 सितंबर) को अभ्यास मैच में केवल बल्लेबाज के रूप में खेलने उतरे। तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में उनका लक्ष्य बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करना होगा। न्यूजीलैंड की टीम अपने प्रमुख खिलाड़ी के साथ धैर्यपूर्ण रवैया अपना रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह जल्द से जल्द पूरी तरह फिट होकर वापस आए।
विलियम्सन की रिकवरी अच्छी हो रही: न्यूजीलैंड के कोच
विलियमसन की फिटनेस पर बात करते हुए मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, "शुरू से ही हमने केन की वापसी पर दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखा है। उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है और अब यह सुनिश्चित करने की बात है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएं। हम निश्चित रूप से केन को तैयार होने से पहले लौटने के लिए कोई दबाव नहीं डालेंगे।"
विज्ञापन
लाथम कर रहे न्यूजीलैंड की कप्तानी
पाकिस्तान ने अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। केन विलियम्सन की जगह टॉम लाथम टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम
केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी, विल यंग।