फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Experienced fast bowler Tim Southee may be out of the World Cup will undergo thumb surgery

न्यूजीलैंड को झटका: विश्व कप से बाहर हो सकते हैं अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी, अंगूठे की करवाएंगे सर्जरी

Wed, 20 Sep 2023 12:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 20 Sep 2023 12:53 PM IST
सार

साउदी के भारत में होने वाले विश्व कप में खेलने को लेकर फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में कैच लेने के प्रयास में साउदी के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी।

विज्ञापन
New Zealand Experienced fast bowler Tim Southee may be out of the World Cup will undergo thumb surgery
टिम साउदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप शुरू होने में अब 15 दिन शेष हैं। पांच अक्तूबर से भारत में प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। पिछली बार फाइनल में हारने वाली केन विलियम्सन की टीम के अहम खिलाड़ी टिम साउदी विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। वह अपने दाएं हाथ के अंगूठे का ऑपरेशन करवाएंगे। ऐसे में यह लग रहा है कि कुछ दिनों के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


साउदी के भारत में होने वाले विश्व कप में खेलने को लेकर फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में कैच लेने के प्रयास में साउदी के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि यह 34 वर्षीय गेंदबाज पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के कोच ने क्या कहा? 
स्टीड ने कहा, "हमने फैसला किया कि साउदी के लिए ऑपरेशन करवाना ही सही रहेगा। उनके दाएं हाथ के अंगूठे में पिन या स्क्रू लगाए जाएंगे और अगर यह प्रक्रिया सफल रहती है तो फिर यह सुनिश्चित करना होगा कि वह वापसी पर दर्द को सहन कर सकते हैं या नहीं।'' मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 29 सितंबर और दो अक्टूबर को अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीड ने कहा, ''विश्व कप में हमारा पहला मैच पांच अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ है और हमने टीम में उसकी उपलब्धता को लेकर इसी को अपना लक्ष्य बनाया है।'' कोई भी टीम 28 सितंबर तक विश्वकप के लिए चुनी गई अपनी 15 सदस्यीय टीम में बदलाव कर सकता है। इसके बाद किसी भी तरह के बदलाव के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अनुमति लेनी होगी।


बांग्लादेश में है न्यूजीलैंड की टीम
विश्व कप के लिए चुनी गई न्यूजीलैंड की टीम के पांच खिलाड़ी तीन मैचों की वनडे मैचों की सीरीज के लिए अभी बांग्लादेश के दौरे पर हैं। इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के अन्य खिलाड़ी मंगलवार को भारत के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed