फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand cruises to win against sri lanka in second test at christchurch

रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ी न्यूजीलैंड, विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका के गिरे दो विकेट

Fri, 28 Dec 2018 02:22 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 28 Dec 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
new zealand cruises to win against sri lanka in second test at christchurch
टॉम लैथम

टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स के शतक व कॉलिन डी ग्रैंडहोम के आतिशि अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रिकॉर्ड जीत की तैयारी कर ली है। क्राइस्टचर्च में जारी टेस्ट के तीसरे दिन 660 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने स्टंप्स के समय 24 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि न्यूजीलैंड की पहली पारी 178 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी महज 104 रन पर ढेर हो गई थी। इसके बाद कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 585 रन के स्कोर पर घोषित की और श्रीलंका के सामने 660 रन का हिमालयीन लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने स्टंप्स तक दो विकेट गंवाए और अब उसे शर्मनाक हार से बचने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन अपनी पारी 231/2 के स्कोर से आगे बढ़ाई। कीवी टीम को दिन का पहला झटका 247 के स्कोर पर लगा, जब रॉस टेलर 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टॉम लैथम ने हेनरी निकोल्स के साथ मिलकर श्रीलंका को परेशान कर दिया और चौथे विकेट के लिए 214 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉम लैथम ने अपना आठवां शतक लगाया, लेकिन 176 रन बनाकर आउट हो गए और सीरीज में लगातार दूसरा दोहरा शतक लगाने से चूक गए। हेनरी निकोल्स ने भी अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया और टॉम लैथम के आउट होने के बाद कॉलिन डी ग्रैंडहोम के साथ पांचवें विकेट के लिए 124 रनों की धुआंधार साझेदारी निभाई। 

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 585/4 के स्कोर पर घोषित की और हेनरी निकोल्स 162 एवं कॉलिन डी ग्रैंडहोम सिर्फ 45 गेंदों में 71 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से लहिरू कुमारा ने तीन और दिलरुवान परेरा एवं दुश्मांथा चमीरा ने एक-एक विकेट लिया।


660 रनों के विशाल लक्ष्य के सामने श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और स्टंप्स के समय उनका स्कोर 14 ओवर में 24/2 था। दिमुथ करुनारत्ने (0) को ट्रेंट बोल्ट और दनुष्का गुनातिलका (4) को टिम साउदी ने आउट किया। स्टंप्स के समय दिनेश चंडीमल 14 और कुसल मेंडिस 6 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को जीत के लिए अभी भी 636 रनों की जरूरत है जबकि कीवी टीम 8 विकेट दूर।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

न्यूज़ीलैंड: 178 एवं 585/4 (टॉम लैथम 176, हेनरी निकोल्स 162, कॉलिन डी ग्रैंडहोम 71*)

श्रीलंका: 104 एवं 24/2

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed